Published On : Mon, Feb 3rd, 2020

ढाई महीने से लापता व्यक्ति की हत्या का क्राइम ब्रांच ने लगाया सुराग

Advertisement

नागपूर: दो महीने पहले लापता हुए युवक के मर्डर का सुराग लगाने में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। मृतक का नाम नागपुर के शिवनगर के निवासी मोनेश भागवत ठाकरे बताया जा रहा है। नागपुर शहर अपराध शाखा के अपर आयुक्त नीलेश भरने ने यह जानकारी आयोजित पत्र परिषद् में दी। इस मामले में मुख्य आरोपी अक्षय गजानन येवले है। अन्य आरोपियों को अमोल उर्फ़ विक्की श्रीचंद हीरापुरे और नीलेश दयानंद आगरे को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 27 जनवरी को फिर्यादी राजेश तिवारी ने पारडी पुलिस स्टेशन में मोनेश की लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। क्राइम ब्रांच में यह मामला आने के बाद उन्होंने अपने खबरियों को सक्रीय किया। उनके द्वारा मिली गुप्त जानकारी के अनुसार अक्षय ने मोनेश का मर्डर करने की जानकारी मिली। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दिन मोनेश और अक्षय ने एक बियर बार में खूब शराब पी। इसके बाद मुख्य आरोपीने मोनेश को 22 एकड़ खेती में ले जाकर अपने दो साथियो की मदद से उसका मर्डर किया और उसकी लाश पेट्रोल डालकर जला दी। दूसरे दिन वे मोनेश के जले हुए शव को देखने गए, जहांपर उन्हें दिखा की उसका शरीर पूरी तरह से नहीं जला। इसके बाद आरोपियों ने उसके शव को एक साडी में लपेटा और कार से जामठा भाग के एक सुनसान परिसर में जाकर फेक दिया। जिसके कारण जानवरों द्वारा बचे अवशेष खाने के कारण मृतक की केवल दो हड्डिया पुलिस को मिल पायी है।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आरोपी का कथन ‘ मेरी फील्डिंग लगाने के कारण की उसकी हत्या

गुमशुदा मोनेश की पुलिस ने खबरियो के माध्यम से तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद आरोपी ने शराब के नशे में खबरी के साथ बातचीत के दौरान बताया की विनोद ने मुझको मारने की फील्डिंग लगाई थी। जिसके कारण मैंने ही मोनेश की हत्या कर दी। यह बात पुलिस को पता चलने के बाद अक्षय को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई। पुलिस ने अपने तेवर दिखाए तब उसने पूरी सच्चाई बताई। उसके अनुसार 94 दिनों की जेल की सजा वह काट रहा था। इस दौरान इस घटना का आरोपी अमोल यह उससे मिलने आया। अक्षय का प्रतिस्पर्धी विनोद वाघ ने उसके साथ मारपीट की, वो तुझे भी जान से मारनेवाले है। ऐसा उसने अक्षय को बताया। जेल से बाहर आने के बाद विनोद को देख लेने की बात उसने अमोल को बताई थी। घटना के दिन विनोद का मित्र मोनेश यह अक्षय को मिला उसके बाद उसने मोनेश को बियर बार में ले जाकर शराब पिलाई। इसके बाद मोनेश अपने साथ शराब पिने के बाद मुझे किसी जगह ले जाकर जान से मार देगा। इसका अनुमान अक्षय ने लगा लिया था। जिसके कारण अक्षय ने ही मोनेश की हत्या करने की ठानी। इसके बाद मोनेश की हत्या 22 एकड़ खेत में की गई।

Advertisement
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges