Published On : Wed, Mar 4th, 2020

शिवकृष्ण धाम में घर-घर नल जल्द

Advertisement

मनपा सत्तापक्ष नेता संदीप जाधव ने अमृत योजना के तहत बिछाई जाने वाली जलवाहिनी का भूमिपूजन किया

नागपुर – प्रभाग क्रमांक 11 अंतर्गत कोराडी रोड से लगकर शिवकृष्ण धाम में अबतक संयुक्त नल कनेक्शन था। जिससे इस परिसर के नागरिकों को उचित मात्र में जलापूर्ति नहीं हो पाती थी। उक्त समस्या की गंभीरता से लेते हुए मनपा प्रशासन सह जलप्रदाय समिति ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए इस परिसर में अमृत योजना के तहत जलवाहिनी बिछाने का निर्णय लिया। जिसका आज सुबह भूमिपूजन मनपा में सत्तापक्ष नेता संदीप जाधव ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से महिला व बल कल्याण समिति सभापति संगीता गिरे उपस्थित थी।

याद रहे कि शिवकृष्ण धाम में संयुक्त नल कनेक्शन होने से पानी की उपयोगिता का अंकेक्षण नहीं हो पा रहा था,24 घंटे नल शुरू रहने से संयुक्त मासिक बिल बड़े पैमाने में आ रहा था। इस मसले से निजाद पाने के लिए जलप्रदाय समिति सभापति पिंटू झलके,जलप्रदाय विभाग के कार्यकारी अभियंता मनोज गनवीर,सत्तापक्ष नेता संदीप जाधव और नगरसेविका व महिला व बाल कल्याण समिति सभापति संगीता गिरे को वर्षो से नियमित निवेदन मिल रहे थे।

इसी दौरान घर घर जलापूर्ति के लिए जलवाहिनी बिछाने हेतु अमृत योजना आई,जिसके लिए मनपा को 268 करोड़ प्राप्त हुए और मनपा पदाधिकारी व प्रशासन ने संयुक्त पहल कर शिवकृष्ण धाम में उक्त योजना के तहत परिसर का समावेश किया गया।

Advertisement

आज सुबह सुबह शिवकृष्ण धाम परिसर में गिरे की प्रमुख उपस्थिति में सत्तापक्ष नेता जाधव के हाथों भूमिपूजन किया गया।

जलापूर्ति के लिए यह क्षेत्र आशी नगर जोन अंतर्गत आता हैं। इस जोन के जलप्रदाय विभाग प्रमुख रत्नाकर पंचभाई के अनुसार आज से जलवाहिनी बिछाने का काम शुरू किया जायेगा,लगभग 2 किलोमीटर की 6 व 4 इंच की लाइन बिछाई जाएंगी,जिसे बिछाने में लगभग 1 माह का समय लगेंगा। इस नई जलवाहिनी से लगभग 400 घरों को लाभ मिलेंगा। सम्पूर्ण लाइन बिछने व शुरू होने के बाद धाम के प्रत्येक घर को निजी नल कनेक्शनों के लिए आवेदन करने के बाद उन्हें डिमांड दी जाएंगी,डिमांड भरने वालों को शीघ्र नल कनेक्शन उपलब्ध करवाने की जानकारी पंचभाई ने दी हैं। इस अवसर पर धाम के तमाम नागरिक उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.