Published On : Sat, Feb 29th, 2020

श्री परशुराम धाम गौड़ ब्राह्मण महिला मंच का होली मिलन व फ़ाग उत्सव सम्पन्न

Advertisement

नागपुर: श्री लालसोट गौड़ ब्राह्मण सभा के अंतर्गत श्री परशुराम धाम गौड़ ब्राह्मण महिला मंच के तत्वावधान होली मिलन व फ़ाग उत्सव का भव्य आयोजन किया किया गया। उत्सव चांडक ले- आउट स्थित परशुराम लॉन में अनेक समाज की सखियों की उपस्थिति में मनाया गया।सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण -राधा रानी को रंग गुलाल अर्पित कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया।

सभी सखियां पीले रंग के परिधान में उपस्थित रहीं । इस अवसर पर सखियों ने ढोलक एवं मंजीरे की थाप पर एक से बढ़कर एक फागुन के रंग रंगीले गीत प्रस्तुत किए। ‘रंग भरी होली अबीर भरा थाल, होली आई रे राधे चुनरिया संभाल ….’,’पलकों ही पलकों को भीगाएंगे सखी, जिस दिन भी श्याम आएंगे सखी…’, ‘आयो रंग रंगीलो होली को त्योहार…’,…ने सभी को झूमने नाचने को मजबूर कर दिया। छोटे-छोटे बाल गोपालों के नृत्यों ने भी सभी का मन मोह लिया। समाज की सभी महिलाओं ने गुलाब के फूलों एवं अबीर से होली खेली ।

लजीज पकवानों का सखियों ने आनंद उठाया। बसंत क्वीन का पुरस्कार पिंकी शर्मा को दिया गया। कार्यक्रम का संचालन रितु शर्मा ने , आभार प्रदर्शन रमा शर्मा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वर्षा शर्मा, रिंकू शर्मा, मीना पंखला, रेनू शर्मा , उमा तिवारी, प्रियंका तिवारी , ममता शर्मा, आशा मिश्रा, अर्चना शर्मा, नीता शर्मा, कल्पना शर्मा उमा तिवारी, संगीता भट्ट ,आदि ने प्रयास किए।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.