
नागपुर: शहर में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में मॉर्निंग वॉक पर निकले 72 वर्षीय बुजुर्ग की एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया, लेकिन घटना के पांच दिन बाद भी आरोपी चालक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
जानकारी के अनुसार, महाल के झेंडा चौक निवासी 72 वर्षीय मुकुंद बाभरे रविवार सुबह करीब 5:30 बजे बड़कस चौक से आयची मंदिर की ओर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। गजानन मंदिर के पास सड़क से गुजरते समय एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल मुकुंद बाभरे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। पांच दिनों तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद बीती रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना के CCTV फुटेज सामने आने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में भारी नाराजगी है। परिजनों का आरोप है कि कोतवाली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराए जाने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपी वाहन चालक तक नहीं पहुंच सकी है।
इस मामले ने शहर की पुलिस व्यवस्था और हाईटेक पुलिसिंग के दावों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। CCTV फुटेज उपलब्ध होने के बावजूद आरोपी का फरार रहना जांच की गति पर प्रश्नचिह्न लगा रहा है।
मृतक के परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वेरूळ शिक्षक मौत मामले में पुलिस पर सवाल ...#latestnews #breakingnews #news #maharashtranews
संजय राउत ने विपक्षी एकता पर दिया बयान ... #latestnews #breakingnews #maharashtranews...
कोराडी तालाब पुनर्जीवन कार्यों का निरीक्षण; बावनकुळे ने अधिकारियों को दिए निर्देश...
हार्बर लाइन पर ओवरहेड वायर टूटने से बाधा ... #news #update #maharashtra...
नाना पटोले बोले, विपक्षी एकता की प्रक्रिया जारी.. #nagpurnews #nanapatole #politicsnews
राजलक्ष्मी कंपाउंड में अवैध गोदामों पर कार्रवाई ...#latestnews #news #maharashtra







