Published On : Mon, May 25th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर नागपुर में राष्ट्रीय संगोष्ठी 30 मई को, पत्रकारिता के दिग्गज होंगे सम्मानित

Advertisement

नागपुर: हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर नागपुर में एक भव्य राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं वरिष्ठ पत्रकारों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) नागपुर चैप्टर तथा हिंदी पत्रकार संघ, नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

यह आयोजन शनिवार, 30 मई 2026 को दोपहर 3:30 बजे सुभाष रोड स्थित रमन साइंस सेंटर के ऑडिटोरियम में संपन्न होगा। कार्यक्रम का आयोजन हिंदी के प्रथम समाचार पत्र ‘उदंत मार्तंड’ के प्रकाशन के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।

इस वर्ष संगोष्ठी का मुख्य विषय “भाषाई विवाद से दूर रही है नागपुर की पत्रकारिता” रखा गया है। कार्यक्रम में हिंदी, मराठी और अंग्रेजी पत्रकारिता से जुड़े कई वरिष्ठ संपादक, पत्रकार और बुद्धिजीवी शामिल होंगे।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

समारोह की अध्यक्षता सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड (SIIL), नागपुर के अध्यक्ष पद्मश्री सत्यनारायण नुवाल करेंगे। वहीं, मुख्य अतिथि के रूप में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा की कुलपति प्रो. (डॉ.) कुमुद शर्मा उपस्थित रहेंगी।

विशिष्ट अतिथियों में दैनिक भास्कर के समूह संपादक प्रकाश दुबे, द हितवाद के संपादक विजय फणशीकर, महाराष्ट्र टाइम्स के पूर्व संपादक श्रीपाद अपराजित तथा PRSI के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पश्चिम) एस.पी. सिंह मंच साझा करेंगे।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शहर एवं क्षेत्र के कई वरिष्ठ पत्रकारों और मीडिया हस्तियों का सम्मान भी किया जाएगा। सम्मानित होने वालों में चंद्रमोहन द्विवेदी, पुरुषोत्तम दातीर, एस.एन. विनोद, आनंद निर्बाण, हर्षवर्धन आर्य, विकास मिश्रा, संजय तिवारी, पूर्णिमा पाटील, राजेश्वर मिश्रा, अतुल कोटेचा, कृष्ण नागपाल, महेश पुरोहित, सुदर्शन चक्रधर, शिव अग्रवाल, मनीष सोनी, राजेश सिंह, अमित बाजपेयी तथा नीरज ओमप्रकाश श्रीवास्तव सहित कई नाम शामिल हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हिंदी पत्रकार संघ, नागपुर एवं PRSI नागपुर चैप्टर के पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजकों ने शहर के पत्रकारों, प्रबुद्ध नागरिकों और मीडिया जगत से जुड़े लोगों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Advertisement
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है वसूली?

FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews #KisanAndolan

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges