Published On : Wed, Nov 1st, 2017

राष्ट्रीय स्विमिंग प्रतियोगिता में हिमानी ने जीते 2 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज़ मेडल

Advertisement


नागपुर: संतरा नगरी की तैराक हिमानी फड़के ने हरियाणा के सोनीपत में चल रहे सीबीएसई राष्ट्रीय तैराकी स्पर्धा में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए दूसरे दिन 1 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज़ ऐसे कुल मिलाकर 2 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किया है. दिनांक 26 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर तक ऋषिकुल विद्यापीठ में राष्ट्रीय तैराकी संपन्न हुई. हिमानी ने अंडर 17 गर्ल्स 200 मीटर निजी मिडले में 2 मिनट 40. 48 सेकंड के समय के साथ सिल्वर मैडल हासिल किया. 400 मीटर फ्रीस्टाइल में 4 मिनट 55.34 सेकंड के समय के साथ दूसरे सिल्वर मेडल को प्राप्त किया. 200 मीटर फ्रीस्टाइल में 2 मिनट 21.22 सेकंड में पूरा कर ब्रॉन्ज़ मेडल प्राप्त किया.

हिमानी स्थानिक शार्क एक्वेटिक एसोसिएशन की तैराक है. हिमानी फड़के ने प्रशिक्षक संजय बाटवे के मार्गदर्शन में रघूजी नगर स्थित कामगार कल्याण मंडल के स्विमिंगपूल में नियमित रूप से अभ्यास किया. हिमानी ने जूनियर तैराकी प्रतियोगिता से तीनों इवेंट में अपना समय कम किया है. हिमानी संजुबा स्कूल की 9वीं कक्षा की छात्रा है.

हिमानी के इस जीत पर कामगार कल्याण आयुक्त सतीश दाभाड़े, व्यवस्थापक अरुण कापसे, अखिल भारतीय सहमंत्री प्रसन्ना हरदास, विदर्भ प्रान्त अध्यक्ष डॉ. अनिल करवंदे, शहर अध्यक्ष डॉ. शरद सूर्यवंशी, शार्क एक्वेटिक एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप केचे, डॉ. ज्ञानेश ढ़ाकुलकर और कुंदा बाटवे ने बधाई दी है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.