Published On : Wed, Nov 1st, 2017

केरल में संघ के कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

Advertisement


नागपुर: केरल राज्य में संघ के कार्यकर्ताओ पर हो रहे हमलों को लेकर सविंधान चौक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी ) की ओर से केरल सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों की ओर से भारत माता की जय, वंदे मातरम् के साथ ही सीपीआईएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.

इस दौरान प्रदर्शन में मौजूद विदर्भ प्रदेश मंत्री विक्रमजीत कलाने ने कहा की केरल में जो संघ के कार्यकर्ताओ पर हमले हो रहे हैं वह मानवता को शर्मसार करनेवाली घटनाएं हैं. जिसके कारण सम्पूर्ण विदर्भ में सभी जिला और तहसील स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस तरह की सभी घटनाओं पर रोक लगे इसके लिए 11 नवंबर 2017 को केरल की राजधानी त्रिवेंद्रम में हजारों की तादाद में एबीवीपी के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. इसमें नागपुर शहर से भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे.

इस दौरान नागपुर महानगर की मंत्री आसावरी ने कहा कि केवल केरल में ही इस तरह की घटनाओं को ज्यादा तादाद में अंजाम दिया जा रहा है. इस दौरान विद्यार्थियों की ओर से जिल्हाधिकारी सचिन कुर्वे के मार्फ़त राष्ट्रपति को भी निवेदन भेजा गया. इस प्रदर्शन में नागपुर महानगर के संगठन मंत्री जिग्नेश कमानी के साथ ही संगठन से जुड़े विद्यार्थी भी मौजूद थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.