Published On : Sun, Sep 27th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

हाईवे पर ट्रक रोककर लूट की कोशिश, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

स्कोडा कार से पीछा कर ट्रक चालक-क्लीनर से मारपीट; प्याज से भरा ट्रक भी बरामद
Advertisement

हाईवे पर ट्रक रोककर लूट की कोशिश, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

नागपुर/बुलढाणा। समृद्धि महामार्ग पर ट्रक को रोककर चालक और क्लीनर से मारपीट करने तथा ट्रक समेत उसमें भरा प्याज जबरन ले जाने की कोशिश के मामले में हाईवे सुरक्षा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार आरोपियों को दबोच लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक लोहित मतानी के मार्गदर्शन में महामार्ग सुरक्षा पुलिस पथक ने की।

जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर 2026 की रात करीब 12.30 बजे डोणगांव पुलिस थाना क्षेत्र में समृद्धि महामार्ग के किलोमीटर क्रमांक 269 के पास ट्रक लूटे जाने की सूचना पुलिस को मिली। बताया गया कि स्कोडा कार से आए चार लोगों ने एक ट्रक को रोककर उसके चालक और क्लीनर के साथ मारपीट की तथा प्याज से लदे ट्रक को जबरन अपने कब्जे में लेकर फरार हो गए।

Gold Rate
Sept 24,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सूचना मिलते ही मलकापुर महामार्ग पुलिस केंद्र की रात्रि गश्ती टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक चालक से घटना की जानकारी लेने के साथ ही ट्रक क्रमांक CG 04 PP 9113 की तकनीकी माध्यम से जानकारी हासिल की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उक्त ट्रक पर करीब 10 मिनट पहले अमानी टोल प्लाजा, वाशिम के पास नो-पार्किंग को लेकर कार्रवाई की गई थी। इस महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर पुलिस ने तत्काल अमानी टोल प्लाजा के PSI सरनाईक से संपर्क साधा।

Advertisement

पुलिस की तत्परता के चलते ट्रक, स्कोडा कार और वारदात में शामिल बताए जा रहे चारों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। इस कार्रवाई से संभावित लूट की वारदात को कुछ ही समय में सुलझाने में पुलिस को सफलता मिली।

घटना के संबंध में डोणगांव पुलिस थाने में रॉबरी (लूट) का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर घटना के पीछे के कारणों और अन्य संभावित संलिप्तता की जांच की जा रही है।

कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मी
इस कार्रवाई में API राहुल पाटील, PSI सरनाईक, ASI खडसे, HC आशिष राऊत, PC रामप्रसाद डोळे और PC नासिर शेख सहित महामार्ग सुरक्षा पथक, बुलढाणा के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हाईवे पर हुई वारदात के बाद आरोपियों को तत्काल पकड़ लिया गया। यह कार्रवाई हाईवे पर गश्त और विभिन्न स्थानों से मिलने वाली तकनीकी जानकारी के प्रभावी इस्तेमाल का उदाहरण मानी जा रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.