Published On : Thu, Jan 5th, 2017

दुपहिया चलाते समय पुलिस के लिए हेलमेट अनिवार्य

Advertisement

nagpur-cp-dr-k-venkatesham
नागपुर:
शहर पुलिस आयुक्त ने आज सख्त आदेश जारी कर सभी पुलिस कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए दुपहिया चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया है। साथ ही यह भी आदेश दिया है कि जो भी पुलिस कर्मचारी या अधिकारी यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाया जाएगा, उसके सर्विस शीट में इसका उल्लेख कर दिया जाएगा।

आयुक्त ने सभी पुलिस कर्मियों और अधिकारियों से यातायात नियमों का पालन करने का आदेश देते हुए यातायात विभाग के इंस्पेक्टरों, सहायक इंस्पेक्टरों और सब-इंस्पेक्टरों को यह भी निर्देश दिया का यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिस कर्मचारियों पर जो भी कार्रवाई की जाती है, उसकी जानकारी यातायात उपायुक्त को प्रतिदिन देनी है।

जानकारी के अनुसार यातायात विभाग के पुलिस अधिकारियों को यह भी आदेश दिया गया है कि प्रतिदिन 25 ऐसे पुलिस कर्मियों पर जरूर कार्रवाई होनी चाहिए, जो नियमों का उल्लंघन करते हैं और इसकी जानकारी यातायात पुलिस उपायुक्त को भी दी जानी चाहिए।

Gold Rate
31 dec 2025
Gold 24 KT ₹ 1,34,100/-
Gold 22 KT ₹ 1,24,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,38,000/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement