Published On : Mon, Aug 12th, 2019

जियो गीगाफाइबर के पैकेज के साथ फ्री मिलेगा HD TV, जानें क्या हैं बड़े ऐलान

Advertisement

नई दिल्ली: Reliance Industries AGM 2019 में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं। मुकेश अंबानी ने 5 सितंबर से जियो गीगाफाइबर के कमर्शियल लॉन्च की घोषणा की है। जियो गीगाफाइबर के प्लान की शुरुआत 700 रुपये से होगी और इसकी रेंज 10,000 रुपये तक जाएगी। इसके अलावा, जियो का मिक्स रियल्टी (MR) भी पेश किया गया है, जिसका नाम जियो होलोबोर्ड है। जल्द ही मार्केट में इसकी बिक्री शुरू होगी। सभी बड़ी घोषणाओं का हर अपडेट देखिए यहां…

जियो का शानदार परफॉर्मेंस…

RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा, रिलायंस जियो ने किया शानदार प्रदर्शन।
रिलांयस जियो ने 340 मिलियन (34 करोड़) यूजर्स के स्तर को पार कर लिया है।
मुकेश अंबानी, ग्रोथ में रिलायंस जियो का अहम रोल रहा है।
मुकेश अंबानी ने एजीएम में कहा, जियो देश का सबसे बड़ा मोबाइल नेटवर्क बना।

जियो की तेज रफ्तार…

Advertisement

मुकेश अंबानी, रिलायंस जियो दुनिया में दूसरा बड़ा टेलिकॉम ऑपरेटर बन गया है।
अंबानी ने कहा, हम हर महीने 1 करोड़ नए कस्टमर्स जोड़ रहे हैं।
मुकेश अंबानी ने कहा, हम कनेक्टिविटी के 4 इंजन शुरू कर रहे हैं।
मुकेश अंबानी, जियो होम ब्रॉडबैंड के लिए हमें 1,600 कस्बों से 15 मिलियन रजिस्ट्रेशंस मिले।
मुकेश अंबानी ने कहा, हम 20 मिलियन रेजिडेंट्स और 15 मिलियन बिजनेस स्टैबलिशमेंट्स तक पहुंचना चाहते हैं।
मुकेश अंबानी, जियो गीगाफाइबर एक साल में पूरे देश में पहुंचेगा।
मुकेश अंबानी ने कहा, जियो गीगाफाइबर 50 लाख घरों में पहुंच चुका है।
मुकेश अंबानी, 1 अरब घरों को जियो इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) से कनेक्ट करने का लक्ष्य।
मुकेश अंबानी, अगले 12 महीने में जियो फाइबर का काम पूरा हो जाएगा।
रिलायंस जियो का सेट अप बॉक्स पेश।

जियो का मिक्स रियल्टी

आकाश और ईशा अंबानी ने मिक्स रियल्टी (MR) पेश किया। इसे कंपनी की MR लैब में डिजाइन किया गया है।
आकाश और ईशा अंबानी ने कहा, मिक्स रियल्टी (MR) एंटरटेनमेंट के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएगा।
जियो के मिक्स रियल्टी (MR) का नाम जियो होलोबोर्ड होगा और जल्द ही यह मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.