Published On : Mon, Sep 28th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

हजारी पहाड़ में तड़के भीषण आग, 5 मकान जलकर खाक

Advertisement

Auto Draft

नागपुर: हजारी पहाड़ इलाके में सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे भीषण आग लगने से पांच मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि घरों में रखा टीवी, फ्रिज, बाइक, घरेलू सामान और जरूरी दस्तावेज समेत लगभग पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया।

आग के दौरान तीन गैस सिलेंडर फटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।

घटना की जानकारी सुबह करीब 4 बजे भाजपा झोपड़पट्टी मोर्चा नागपुर शहर के महामंत्री रमेश कालमेघ ने नगरसेवक विजय होले को दी। इसके बाद विजय होले ने पुलिस और अग्निशमन विभाग से संपर्क कर तत्काल मदद की व्यवस्था की।

Auto Draft

Advertisement

स्थानीय नागरिकों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया। करीब 4:30 बजे दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इस अग्निकांड में मेघा खोब्रागड़े, कोटि होले, रितेश मेश्राम, मुकेश गौरी और सावंत राऊत के घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि आग में उनका घरेलू सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज तक जल गए।

आग लगने के कारण और कुल नुकसान का आधिकारिक आकलन अभी संबंधित विभाग द्वारा किया जाना बाकी है। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता, पुनर्वसन और उचित मुआवजे की मांग की है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.