Published On : Wed, Jan 14th, 2015

अमरावती : हालीक्रास स्कूल की छात्रा को कुचला

Advertisement


पंचवटी चौक पर दुर्घटना

Kimaya Mankar
अमरावती।
शहर में आरटीओ व ट्राफिक पुलिस के रास्ता सुरक्षा सप्ताह के दौरान बुधवार की सुबह 7.30 बजे आटो ने स्कूली छात्रा को कुचल डाला. इस दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक छात्रा किमया राजु मानकर (12, गाडगे नगर) है.

किमया हॉलीक्रास हाइस्कूल में कक्षा 7 वी की छात्रा थी. वह रोजाना की तरह बुधवार की सुबह साईकिल से स्कूल की ओर जा रही थी, तभी पंचवटी चौक पर इर्विन की ओर टर्न लेते ही पीछे से ट्रक व आटो एक साथ तेजी से सामने आये. जिनसे बचने के लिए किमया ने साइकिल को डीवाइडर की ओर दबाया, किंतु ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में आटो चालक ने किमया को अपनी चपेट में ले लिया. छात्रा आटो व डीवाइडर के बीच फस गई. आटो चालक ने छात्रा को करीबन 20 फीट तक घसीटते ले गया. इस दुर्घटना के बाद आटो चालक वहां से रफुचक्कर हो गया. ट्रक चालक ने ट्रक रोककर तत्काल छात्रा को इर्विन अस्पताल में भरती किया. यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया.

सूचना पर गाडगे नगर पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने आटो चालक की तलाश की, किंतु उसका कोई पता नहीं लग पाया. पुलिस ने पूछताछ के लिए ट्रक चालक को हिरासत में लिया. इस दुख की घड़ी में किमया के माता-पिता ने नेत्रदान का निर्णय लिया. इर्विन के डाक्टरों के माध्यम से नेत्रदान कराया गया. रास्ता सुरक्षा पखवाडे के दौरान हुई इस दुर्घटना से आरटीओ व ट्राफिक पुलिस व्दारा चलाए जा रहे अभियान पर प्रश्न चिन्ह निर्माण हो गये है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.