Published On : Wed, Jan 14th, 2015

अमरावती : 100 झुज्गियों पर चला बुलडोजर

Advertisement


दल-बल के साथ पुलिस भी पंहुची

14 Atikarman
अमरावती।
पिछले 1 वर्ष से  ट्रान्सपोर्ट नगर के खुले मैदान  में अतिक्रमण कर बसाई गई 100 झुज्गियों पर मनपा के अतिक्रमण विभाग ने बुधवार को तडके बुलडोजर चलाकर उन्हे नेस्तानाबूत कर दिया. इस समय संवेदनशिलता को देखते हुए एसीपी लतिफ तलवी के नेतृत्व में 70-80 पुलिस कर्मियों का पूरा दल-बल यहां उपस्थित था. इन हटाई गई झोपडियों का सामान मनपा के ट्रकों में भर कर नवसारी के खुले मैदान में पहुंचाया गया. अतिक्रणधारियों के विरोध के चलते पुलिस ने हल्का बलप्रयोग किया.

अतिक्रमण का सफाया करने के लिए मनपा के वज्र का उपयोग किया गया. ट्रान्सपोर्ट नगर में मनपा ने व्यापारी संकुल, अज्निशमन केन्द्र व ट्रक पार्किग बनाने का निर्णय लिया गया है. लेकिन क्षेत्र के खुले गांउड में 100 से अधिक झोपडे बनाकर अतिक्रमण किए जाने से मनपा द्वारा इसे हटाने के लिए पहले भी कोशिश की गई लेकिन अतिक्रमण धारियों के विरोध के चलते अतिक्रमण हटाना संभव नहीं हुआ था. एसे में मनपा के अतिक्र मण निर्मूलन अधिकारी गंगाप्रसाज जयस्वाल के नेतृत्व में यह दस्ता बुधवार को सबरे 7 बजे ट्रान्सपोर्ट नगर पहुंचा और इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया. इस समय पीआई पुंडकर, दत्ता गावंडे, सीटी इंजिनीअर आगरकर आदि उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.