Published On : Tue, Aug 17th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

गुरु तेग बहादुर ने सिख धर्म की यशोगाथा को ऊंचाई पर पहुंचाया : राऊत

Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर पुस्तक का विमोचन

नागपुर: सिख धर्म के नौवें गुरु तेग बहादुर सिंह ने अपने बलिदान से सिख धर्म की यशोगाथा को मानवता की ऊंचाई पर पहुंचा दिया। उनका चतुर्थ शतक जयंती उत्सव नागपुर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया जायेगा। उक्त प्रतिपादन पालकमंत्री डा. नितिन राऊत ने किया स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडावंदन कार्यक्रम के बाद विभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में तेग बहादुर के जीवन पर आधारित
पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक विमोचन के बाद वे मार्गदर्शन कर रहे थे।

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पालकमंत्री ने कहा कि नागपुर में भी तेग बहादुर की ४०० वीं जयंती कार्यक्रम पूरे सम्मान के साथ किया जायेगा। कार्यक्रम में प्रमुखता से विभागीय आयुक्त प्राजक्ता लवंगारे वर्मा, पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, विशेष पुलिस उपमहानिरीक्षक चिरंजीव प्रसाद, मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी. जिलाधिकारी विमला आर. आदि उपस्थित थे।

प्रास्ताविक गिरीश गांधी ने किया। इस अवसर पर उन्नती फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल कोटेचा, वनराई संस्था के सचिव नीलेश खांडेकर, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष छल्लानी, जोगेन्द्रसिंह ओबेराय उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.