Published On : Thu, May 7th, 2015

अमरावती : गुल्हाने और पवार निलंबित

Advertisement


आयुक्त गुडेवार की कार्रवाई

Devendra gulhane copy
अमरावती। मनपा आयुक्त चंद्रकांत गुडेवार ने गुरुवार को मनपा के वैद्यकिय अधिकारी (सफाई) डा. देवेंद्र गुल्हाने और क्रीड़ा विभाग के क्लर्क प्रशांत पवार को निलंबित कर दिया. आयुक्त के इस कार्रवाई से मनपा अधिकारियों में हडक़ंप मचा है.

अपहार तथा लापरवाही का आरोप
डा. देवेंद्र गुल्हाने स्वच्छता विभाग के वैद्यकिय अधिकारी के रुप में कार्यरत थे. आयुक्त के अनुसार उन्होंने सितंबर 2014 से मार्च 2015 तक के अंतिम बिल आयुक्त के पास मंजूरी के लिए पेश किये, लेकिन बिलों की प्राथमिक जांच करने पर बिलों के साथ जोड़े गये दस्तावेजों में नागरिकों के हस्ताक्षर तथा अन्य रिपोर्ट झूठी दिखाई दी. झूठी रिपोर्ट के आधार पर बिल अदा करना गंभीर तथा मनपा को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाला मामला है.

6 Chadrakant Gudevar
विभाग प्रमुख डा. देवेंद्र गुल्हाने को महाराष्ट्र नागरी सेवा (बर्ताव) नियम 1979 का नियम 3 (1) (2) (3)प्रावधान का उल्लंघन के लिये दोषी पाया. जिससे उन्हें नियम 1979 के 4(1) (अ) के अनुसार निलंबित करने के आदेश जारी किये. गुल्हाने का प्रभार वैद्यकिय स्वास्थ्य अधिकारी डा.एस.आर.सोनी को सौंपा गया है. इसी तरह क्रीड़ा विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत प्रशांत पवार को भी काम काज में लापरवाही करने के आरोप में निलंबन का पत्र जारी किया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.