
घाटंजी (यवतमाल)। घाटंजी पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले मौजा आसोली, पांढरकवडा में आदिवासी परिवार में पिता ने अपनी 3 माह की बच्ची की हत्या कर जमीन में दफना दिया. आरोपी पिता ने इस घटना को 3 मई को अंजाम दिया था. 5 मई को माँ ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की. संदेह में पिंटू जनार्धन जुमनाके को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने घटना की गंभीरता देखते हुए उपविभागीय अधिकारी पांढरकवडा के आदेश से दफनाई बच्ची का शव आज दोपहर 1 बजे नायब तहसीलदार राउत और शासकीय वैद्यकीय अस्पताल यवतमाल की टीम के समक्ष निकाला गया. सभी जांच मौके पर ही की गई और सभी रिश्तेदारों के समक्ष रीती रिवाज से शव को वापस दफनाया गया. इस दौरान घाटंजी के पुलिस निरीक्षक भारत कांबले के मार्गदर्शन पर एपीआय येडमे समेत पुलिस उपस्थित थे.
आज दिनभर संपूर्ण जांच के बाद अब नागरिकों का ध्यान आरोपी की ओर लगा है. अभी तक किसी पर आरोप सिद्ध नही हुआ है.
Nagpur Protest: Protesters Sing National Anthem During Police Detention | Samvidhan Chowk...
nagpur student protest delhi lathi charge
प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #news #Attack...
चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery
लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews...
कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug...



