Published On : Tue, Jun 19th, 2018

सीवेज और ड्रेनेज लाइन जर्जर होने से बढ़ती जा रही समस्याएँ

Advertisement

नागपुर: मोहन नगर,खलासी लाइन में अनेक महीनों से सीवेज और ड्रेनेज लाइन में जर्जर होने के साथ ही साथ नियमित साफ़-सफाई नहीं होने से उक्त दोनों लाइन में गंदगी का जमाव हो गया.जिससे आसपास के नागरिकों को तरह-तरह की दिक्कतें हो रही हैं.प्रशासन द्वारा लगातार नज़रअंदाजगी से छुब्ध होकर कल शाम स्थानीय महिलाओं का शिष्टमंडल मनपायुक्त वीरेंद्र सिंह से मुलाकात की.शिष्टमंडल का कहना था कि आयुक्त ने उन्हें ठोस आश्वासन तो नहीं दिया लेकिन उनके हाव-भाव से उन्हें सकारात्मक पहल होने का आभास हुआ.

शिष्टमंडल ने मनपायुक्त को जानकारी दी कि उक्त परिसर में सीवेज और ड्रेनेज लाइन जर्जर होने से जमा गंदगी बीमारियों के साथ नई -नई समस्याओं से स्थानीय नागरिको को जूझने पर मजबूर कर रही हैं.पिछले ४ माह से स्थानीय नागरिक मंगलवारी ज़ोन को शिकायत करते करते थक गए.इस ज़ोन के वार्ड अधिकारी हरीश राऊत ठोस उपाययोजना के बजाय नज़रअंदाज कर रहे हैं.परिसर में जमा गंदगी से से न सिर्फ आवाजाही बल्कि स्वास्थ्य खतरे में हैं.परिसर में पिने का पानी भी गन्दा आ रहा हैं.

शिष्टमंडल ने जानकारी दी कि यह परिसर प्रभाग ९ में आता हैं,इस प्रभाग में ३ बसपा और एक कांग्रेस के नगरसेवक-नगरसेविका हैं,सभी के सभी निष्क्रिय हैं.

शिष्टमंडल के शिकायत पर मनपायुक्त ने उनके ही निवेदन पर ‘नोटिंग’ तक की.आयुक्त के इस तौर-तरीके से शिष्टमंडल को आशा हैं कि जल्द ही मनपायुक्त उक्त समस्या पर निरिक्षण दौरा कर निराकरण कर स्थानीय जनता को न्याय दिलवाएंगे।

Advertisement

शिष्टमंडल में सर्वश्री गयाबाई टेंभुर्णे ,तुषार मेश्राम,देवांगना बागड़े,राहुल मेश्राम,विनय सहारे,नीलिमा वानखेड़े,अनिल वानखेड़े,शिल्पा लाडे,श्रद्धा निकोसे,शारदा चौहान,संजय मेश्राम,पीटी गजभिये,सीएन मेश्राम,एसएन मेश्राम,पीआर सहारे,जयश्री लाडे,नीलेश वाल्दे,अंकिता सहारे,ममता सहारे,अर्चना जाम्बूलकर,जितेंद्र जांभुळ्कर,सुषमा उके,दिव्या टेंभुर्णे,पूनम सहारे,सत्यभामा रामटेके,मीनाक्षी पाटिल,उर्वशी रामटेके,रंजना जाधव,सुशीला पिल्लई,वैभव शुक्ला,अशोक वाल्दे,संतोष करोसिया,प्रतिभा लावतरे,अनीता सहारे,शेखर जांभुळ्कर,कोमल वाल्दे,कविता डोंगरे,माधुरी बैसारे,स्नेहलता लेले आदि उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.