Published On : Tue, Jun 19th, 2018

मनपा के मध्यान्न भोजन बनानेवाले २०० महिला बचत समूह हुए बेरोजगार

Advertisement

NMC-Nagpur

नागपुर:नागपुर महानगरपालिका स्कूलों में अक्षयपात्र फाउंडेशन द्वारा निशुल्क में दोपहर का भोजन ( पोषण आहार ) दिया जा रहा है. इस कारण अब तक स्कूल के बच्चों को दोपहर का भोजन तैयार करने वाली २०० बचत समूहों से जुड़ी लगभग २००० महिलाएं बेरोजगार हो गई हैं. इन महिलाओं को उक्त कार्य से हटाकर अन्य रोजगार के अवसर न दिए जाने से मनपा का महिलाओं को सक्षम बनाने हेतु किए जा रहे दावों की पोल खुल रही है.

ज्ञात हो कि इस वर्ष मनपा की ९० स्कूल में अक्षयपात्र फाउंडेशन द्वारा स्कूली बच्चों को दोपहर का भोजन दिया जा रहा है. इस वजह से अब तक स्कूल के बच्चों को दोपहर का भोजन तैयार करने वाले २०० बचत समूह की लगभग २००० महिलाएं बेरोजगार हो गई हैं.

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उक्त बेरोजगार महिलाओं का अक्षयपात्र फाउंडेशन का विरोध नहीं बल्कि उन्हें अन्य कोई सक्षम रोजगार दिए बिना बेरोजगार किए जाने का विरोध है.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने २० अगस्त २०१६ को इस योजना का उद्घाटन अवसर पर कहा था कि इस योजना में महिलाओं को ही सक्षम बनाने के उद्देश्य से तवज्जों दी जाएगी.

बेरोजगार हुई बचत समूह की सदस्या मंगला तिरपुडे के अनुसार उन्हें जब एक बच्चे पर ५० पैसे मिला करते थे, तब से वह बच्चों के लिए दोपहर का भोजन तैयार कर रही हैं. हटाए जाने के पूर्व तक साढ़े ७ रूपए मिल रहे थे. अनेक बार मानधन भी समय पर नहीं मिला करता था. ऐसी परिस्थिति में हमने बच्चों को कभी भूखा नहीं छोड़ा.

Advertisement

एक अन्य महिला बचत समूह की सदस्या सारिका उपरे ने बताया कि बचत समूह के माध्यम से बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली महिलाओं में विधवा महिलाओं की संख्या अधिक थी. इन्हीं विधवा महिलाओं के भरोसे उनके परिवार का भरण-पोषण जारी था. इन्हें बेरोजगार कर मनपा ने महिलाओं के प्रति अपने रवैये से सबको वाकिफ करा दिया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.