Published On : Thu, May 7th, 2015

पुसद : दादा-पोते तालाब में डूबे, मौत

Advertisement


पुसद (यवतमाल)।
तहसील के ग्राम सावरगांव बंगला में दादा-पोते की तालाब में डूबने से हुई मौत हो गई. यह घटना मंगलवार दोपहर 3 बजे की है. सोमलाल राठोड़ (70) तथा पिंटू सुरेश राठोड़ मृतक है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमलाल पेशे से चरवाहा है. रोज की तरह सोमलाल मवेशियों को लेकर गांव से सटे तालाब के किनारे चराई के लिए गया था. दादा-पोते की खूब जमती थी. दोपहर के बाद स्नान करना दोनों का नित्य क्रम था. रोज की तरह पिंटू ने स्नान की तैयारी की. तालाब के मध्य में जैसे ही पिंटू ने पानी में गोता लगाया, वह दलदल में फंस गया. छटपटा रहे पिंटू ने चीख-पुकार लगाई. पोते की चीख सुनकर दादा सोमलाल ने भी गोता लगा दिया. जहां दोनों की डूबकर मौत हो गई.

इस बीच तालाब पर पानी लेने पहुंची गांव की कुछ महिलाओं को यह माजरा दिखाई दिया. महिलाओं ने तुरंत इसकी जानकारी ग्रामवासियों को दी. इससे पहले ग्रामवासी प्रयास कर दोनों को बचा पाते, देर हो चुकी थी. कड़ी मशक्कत के बाद दादा-पोते के शव दलदल से निकाले गए. मिलनसार दादा तथा पोते पर गमगीन माहौल में एक साथ अंतिम संस्कार किया गया.

यहां बता दें कि सात वर्ष पूर्व इसी तालाब में गांव के किसन राठोड़ नामक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई. कई वर्षों से तालाब में मिट्टी जमा हो जाने से दलदल निर्माण हो गई है.

Kids drown  (2)

File Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.