Published On : Wed, Jun 25th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी! महाराष्ट्र में पहली बार 5 वर्षों में 26% तक घटेंगे बिजली दर

Advertisement

मुंबई: महाराष्ट्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य के इतिहास में पहली बार बिजली दरों में बड़ी कटौती की घोषणा की गई है। महाराष्ट्र विद्युत नियामक आयोग (MERC) ने महावितरण की याचिका पर फैसला सुनाते हुए पहले वर्ष में 10% और अगले 5 वर्षों में चरणबद्ध तरीके से कुल 26% तक बिजली दरें घटाने का आदेश दिया है।

अब तक राज्य में आमतौर पर हर साल बिजली दरों में 10% की बढ़ोतरी की याचिकाएं दाखिल होती थीं। लेकिन इस बार महावितरण ने खुद बिजली दरों को घटाने के लिए याचिका दाखिल की, जिस पर MERC ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।

Gold Rate
June 152026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस फैसले का लाभ घरेलू, औद्योगिक और व्यावसायिक – सभी प्रकार के उपभोक्ताओं को मिलेगा। खास बात यह है कि राज्य में 100 यूनिट से कम बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 70% है। ऐसे उपभोक्ताओं को 10% तक की सबसे अधिक राहत मिलेगी।

राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री सौर कृषी वाहिनी योजना 2.0 को तेजी से लागू किया जा रहा है ताकि किसानों को दिन के समय में सुनिश्चित बिजली आपूर्ति मिल सके। इसके साथ ही आगामी बिजली खरीद समझौतों में हरित ऊर्जा को प्राथमिकता देने से बिजली खरीद लागत में भारी बचत होगी, जिससे बिजली दरों में यह कटौती संभव हो पाई है।

राज्य के नागरिकों को यह सुखद समाचार देते हुए ऊर्जा विभाग ने संतोष जताया है और इसे आम जनता के हित में एक बड़ा निर्णय बताया है।

Advertisement
RTMNU के परीक्षा सिस्टम पर फिर उठे सवाल; एडमिट कार्ड में गलत विषय, छात्र परेशान.. #nagpurnews #rtmnu

RTMNU के परीक्षा सिस्टम पर फिर उठे सवाल; एडमिट कार्ड में गलत...

संविधान चौक पर सीजेपी का प्रदर्शन #nagpurnews #cockroachjanatapartyprotest #latestnews #newsupdate

संविधान चौक पर सीजेपी का प्रदर्शन #nagpurnews #cockroachjanatapartyprotest #latestnews #newsupdate

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 16 JUNE 2026 #news #latestnews #todaynews #today #maharashtranews

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 16 JUNE 2026 #news...

अजनी में युवक से 4 लाख अधिक की लूट.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews

अजनी में युवक से 4 लाख अधिक की लूट.. #crime #nagpurnews #accusedarrest...

टिमकी चीमाबाई पेठ में 6 घरों में चोरी.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews

टिमकी चीमाबाई पेठ में 6 घरों में चोरी.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews

16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra

16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges