Published On : Tue, Oct 25th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: अद्भुत , आश्चर्य किंतु सत्य , 4 माह की बच्ची के आहार नलिका से निकले 6 स्टोन

Advertisement

डॉ.विकास जैन ने किया सफल ऑपरेशन , बच्ची को मिला नया जीवनदान

गोंदिया: 4 माह की बच्ची की आहार नालिका में साढ़े 3 सेंटीमीटर से लेकर 2 सेंटीमीटर तक के 6 स्टोन निकलने पर डॉक्टर भी हैरान हैं।
क्योंकि यह उम्मीद नहीं कर सकते कि 4 माह का बच्चा जो चल भी नहीं सकता वह पत्थर निकल या गटक सकता है , लेकिन ऐसी ही एक अद्भुत किंतु सत्य घटना सामने आई है।

गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील के पोस्ट कोटजंबूरा के ग्राम लाटोरी निवासी गरीब आदिवासी परिवार की 4 माह की बच्ची दर्द होने से बहुत ज्यादा रोने लगती थी और उसमें चिड़चिड़ापन का भाव भी देखने को मिलता था लिहाज़ा बच्ची को कफ़ देखा तो माता-पिता ने 2 दिनों तक उसे दवाई पिलाई , जब तकलीफ दूर नहीं हुई तो केकड़े को पीसकर उसका सिरप बनाकर परिजनों ने बच्ची को गावठी उपचार के तहत पिलाया।

बच्ची फिर भी पेट दर्द की समस्या और निगलने की समस्या से ग्रस्त थी जिस पर परिजन गोंदिया आए और डॉ. विनोद मोहबे से मिले और उन्होंने डॉ. अंशुमन चौहान के तरफ डायवर्ट किया।

Advertisement

जिस पर रूल ऑल आउट करने के लिए बच्ची का एक्स-रे करवाया गया जिसमें खाने के अन्न नलिका में चेस्ट के पार्ट के नीचे 1 से 6 रेडियो ओपेक शेडो दिखाई देने पर डॉ.चौहान सर ने डॉ. विकास जैन से बातचीत करते सलाह मशवरा किया।

जिसपर 4 माह की बच्ची को बी.जे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया बालिका का सिटी स्कैन करके देखा गया तो कंफर्म हुआ कि पथरी जैसे दिखने वाले वह सिर्फ स्टोन ही है ।
ऐसे में एक नन्ही बच्ची का ऑपरेशन काफी चैलेंजिंग था क्योंकि 5 से 6 स्टोन खाने के रास्ते यानी आहार नलिका में ही फंसे हुए थे।

और सबसे बड़ा अचंभा कि इतने छोटे से बच्चे के पेट में स्टोन गया कैसे ?
सर्जरी की तैयारी की गई , ब्लड बुलाकर कर रखा गया और ऑपरेशन शुरू हुआ।सर्जरी के वक्त जब दूरबीन बच्ची के पेट के अंदर डाली गई तो पहला स्टोन 3.5 सेंटीमीटर का था जिसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। डरनिया बास्केट से स्टोन होल्ड करके धीरे-धीरे , एक-एक कर स्टोन निकाले गए । कुल 4 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में बच्ची के अन्न नलिका से 6 स्टोन डॉ. विकास जैन ने सफल ऑपरेशन करते हुए निकाले ।

सर्जरी पश्चात पेशेंट को आईसीयू में रखा गया और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है। इस ऑपरेशन हेतु डॉ नितिन कोतवाल और डॉ.लता जैन तथा बीजे.अस्पताल की टीम ने भी अथक परिश्रम किया। क्योंकि 4 माह की बच्ची जो पलंग से खुद के बूते उतर नहीं सकती वह मिट्टी और पत्थर कैसे निगल सकती है? कहीं यह किसी की शरारत तो नहीं कि किसी ने बच्ची को जान से मारने के इरादे से उसे पत्थर गटका दिया हो इसी बात की आशंका के चलते अब इस प्रकरण को लेकर बकायदा पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी गई है अब पुलिस इस बात की जांच पड़ताल कर रही है ।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.