Published On : Wed, Apr 27th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: महिला लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार

Advertisement

एसीबी ने दी आमगांव तहसील कार्यालय में दबिश रंगे हाथों पकड़ा

गोंदिया: किसान की पुश्तैनी जमीन के वारसान नामांतरण प्रक्रिया के लिए तहसील कार्यालय आमगांव की वरिष्ठ महिला लिपिक ने एक आवेदक से 8 हजार रुपए के रिश्वत की डिमांड कर दी।

तथा घूस न देने पर महिला लिपिक द्वारा गत 2 माह से दस्तावेजी कामों में हीलाहवाली की जा रही थी जिससे परेशान होकर फरियादी ने तहसील कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार की शिकायत एसीबी कार्यालय से की जिसके बाद मोलभाव पश्चात रकम तय कर मंगलवार 26 अप्रैल के दोपहर एसीबी ने कार्रवाई को अंजाम दिया तथा वारसान के तौर पर रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के एवज में महिला लिपिक को 6000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया , कार्रवाई के दौरान महिला लिपिक के पकड़े जाने की खबर से आमगांव तहसील कार्यालय के कई अधिकारी व कर्मचारी भाग खड़े हुए , इस घटना को लेकर तहसील कार्यालय में हड़कंप मचा है।

वाक्या कुछ यूं है कि…
वाक्या यूं है कि, शिकायतकर्ता किसान की पुश्तैनी खेत जमीन आमगांव तहसील के ग्राम सावंगी में भू गट क्र. 205, आराजी 0.28 हे.आर. व भू- गट क्र. 248 आराजी 0.81 हे.आर. है जो उसकी मां के नाम पर दर्ज है।

Advertisement

चूंकि शिकायतकर्ता की मां का 9 दिसंबर 2021 को निधन हो चुका है जिसके बाद वारसान के तौर पर शिकायतकर्ता के भाई व बहन का नाम रिकार्ड पर आ गया है। उक्त जमीन पर शिकायतकर्ता की बहन ने अपना हक छोड़ने के लिए 23 फरवरी 2022 को 500 रूपये के स्टॅम्प पेपर पर सहमती पत्र लिखकर दिया है।

लिहाजा उक्त जमीन से शिकायतकर्ता की बहन का नाम कम करने के लिए तहसील कार्यालय आमगांव में संबंधित कागजपत्रों के साथ 2 मार्च 2022 को अर्जदार द्वारा आवेदन किया गया लेकिन तहसील कार्यालय आमगांव में उक्त आवेदन के संबंध में कोई भी नोटिस प्राप्त न होने पर शिकायतकर्ता ने 22 अप्रैल को तहसील कार्यालय आमगांव जाकर अव्वल कारकून (शीर्ष लिपिक) पद पर कार्यरत (वर्ग-3) रहांगडाले मैडम से भेंट करते हुए दिए गए आवेदन तथा काम अब तक क्यों नहीं हुआ है? इस बारे में पूछताछ की। जिसपर गैरअर्जदार रहांगडाले मैडम ने काम करने के ऐवज में अर्जदार से 8 हजार रूपये रिश्‍वत की डिमांड कर दी।

शिकायतकर्ता रिश्‍वत की रकम देने का इच्छुक नहीं था लिहाजा उसने 25 अप्रैल को गोंदिया भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग के दफ्तर पहुंच शिकायत दर्ज करा दी।

उक्त प्रकरण की जांच पश्‍चात एलसीबी अधिकारियों ने 26 अप्रैल मंगलवार को जाल बिछाते हुए गैरअर्जदार अव्वल कारकून रहांगडाले मैडम इसे फिर्यादी से 6000 की रिश्‍वत स्वीकार करते आमगांव तहसील कार्यालय में रंगेहाथों गिरफ्तार किया।

इस मामले में अब गैरअर्जदार रहांगडाले मैडम (43 रा. बनगांव त. आमगांव) के खिलाफ आमगांव थाने में भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राकेश ओला, अपर पुलिस अधीक्षक मधुकर गिते (एसीबी नागपुर) तथा पुलिस उपअधीक्षक पुरूषोत्तम अहेकर के मार्गदर्शन में पोनि. अतुल तवाड़े, सउपनि विजय खोब्रागड़े, चंद्रकांत करपे, पो.ह. मिलकीराम पटले, नापोसि राजेंद्र बिसेन, संतोष शेंडे, मंगेश कहालकर, संतोष बोपचे, मनापोसि संगीता पटले, रोहिनी डांगे, नापोसि दिपक बाटबर्वे आदि ने की।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.