Published On : Wed, Apr 27th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

भंडारा: SDO के काफिले पर रेत माफियाओं ने किया जानलेवा हमला

Advertisement

अचानक धावा बोला , कार के शीशे टूटे , अवैध रेती लदे 5 टिप्पर लेकर आरोपी चंपत

भंडारा: आज 27 अप्रैल बुधवार के तड़के 3:30 बजे बिना लायल्टी के रेती भरे टिप्पर ( डंपर ) रोकने पर भंडारा जिले के पवनी तहसील के ग्राम बेटाला में रेत माफियाओं ने उपविभागीय अधिकारी रविंद्र राठौड़ पर हमला कर कार के कांच और वाहन की तोड़फोड़ करते हुए एसडीओ को घायल किया और रेती लदे टिप्पर लेकर आरोपित चंपत हो गए ।

पवनी पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि एसडीओ भंडारा रविंद्र राठौड़ के पास पवनी तहसील से रेती तस्करी की शिकायतें पहुंच रही थी , राठौड़ ने मामले को गंभीरता से लिया जिसके बाद 27 अप्रैल बुधवार देर रात राजस्व अधिकारियों के दस्ते ने पवनी -निलज मार्ग पर कुछ पुलिसकर्मियों के साथ मोर्चा संभाला।

Advertisement

तड़के करीब 3:30 बजे उन्हें चार से पांच बिना रॉयल्टी के रेती लदे टिप्पर एक के पीछे एक कतारबद्ध आते हुए दिखाई दिए।
राठौड़ ने टिप्परों को रुकने का इशारा किया तथा ग्राम बेटाला के सिग्नल के पास उन्हें रोका , टिप्परों के रुकते ही कार्रवाई करने से पहले हाथ में लाठी डंडे ओर पत्थर लेकर 15 से 20 रेती तस्कर और उनके गुर्गे पहुंचे तथा अचानक राठौड़ के दस्ते पर हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले में राठौड़ घायल हो गए और कार के शीशे तोड़ दिए गए । हमला करने के बाद रेत माफिया गौण खनिज (रेती ) से भरे टिप्पर लेकर गायब हो गए। जानकारों की मानें तो नदी से अवैध तरीके से रेती भरकर पवनी से उमरेड़ होते हुए बिना रॉयल्टी की रेती ग्राम कुही के पास डम्प की जाती है तथा यहां से नागपुर पहुंचाई जाती है , कई रेत माफिया बिना रॉयल्टी के रेती बेच चांदी काट रहे हैं।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.