Published On : Thu, Jul 10th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: कचरा प्रबंधन वर्तमान में बड़ी चुनौती , निजात के लिए एक्शन प्लान जरूरी

महाराष्ट्र विधानसभा मानसून सत्र में गरजे विधायक विनोद अग्रवाल कहा-गोंदिया की समस्याएं कब होंगी हल ?
Advertisement

गोंदिया के विधायक विनोद अग्रवाल द्वारा जनता के मुद्दों को 9 जुलाई बुधवार को विधानसभा में उठाया गया।महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में गोंदिया विधानसभा क्षेत्र से संबंधित अनेक ज्वलंत समस्याओं पर सदन का ध्यान आकर्षित किया गया।

विधायक विनोद अग्रवाल ने विशेष रूप से निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा की। गोंदिया शहर में कचरे की बढ़ती समस्या एवं घन कचरा प्रबंधन ( ट्रीटमेंट प्लांट ) हेतु भूमि की उपलब्धता, जनसंख्या के अनुपात में सफाई कर्मचारियों की नगर परिषद पदभरती की आवश्यकता, गर्मियों में पेयजल संकट का समाधान , तालाबों की नियमित सफाई , नजूल जमीन पट्टों का वितरण एवं सिटी सर्वे की प्रक्रिया में तेजी , अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों के लिए स्थायी समाधान , वैनगंगा व बाघ नदी के किनारे बसे गांवों के लिए संपर्क बनाए रखने हेतु आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर ,युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार व लघुउद्योग को बढ़ावा देने हेतु नई MIDC की स्थापना इन सभी विषयों पर सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की माँग की गई ताकि गोंदिया के नागरिकों को राहत मिल सके और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो।

रवि आर्य

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.