Published On : Thu, Jul 10th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: किसानों की बल्ले बल्ले , धान बोनस के 1650 करोड़ जारी

धान उत्पादक किसानों को सरकार ने दी बड़ी सौगात , अगले 3 से 4 दिनों में बैंक खातों में राशि होगी ट्रांसफर
Advertisement

गोंदिया। महाराष्ट्र सरकार ने धान बोनस और चुकारे की 1605 करोड़ की राशि को मंजूरी दे दी है। अगले 3 से 4 दिनों में यह राशि किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

किसानों की इस लंबे समय से लंबित मांग को लेकर गोंदिया के विधायक विनोद अग्रवाल ने विधानसभा के मानसून सत्र में जोरदार तरीके से यह मुद्दा उठाया था।

जिस पर राज्य सरकार ने 735 करोड़ बोनस राशी और 870 करोड़ के चुकारे की रकम को मंजूरी देते हुए कुल 1605 करोड़ रुपए जारी किए हैं।

Advertisement

यह निर्णय किसानों को राहत देने वाला विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा कि— यह निर्णय किसानों को राहत देने वाला है मैं महाराष्ट्र की किसान हितैषी सरकार का आभार मानता हूँ। इस निर्णय से गोंदिया जिले समेत पूरे विदर्भ के लाखों धान उत्पादक किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.