Published On : Thu, Mar 12th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: परंपरा भी , फिटनेस भी-नौवारी साड़ी पहन महिलाओं की सड़कों पर दौड़ी साइकिलें

" साइकिल चलाओ- सेहत बनाओ " महिलाओं की दमदार साइकिल रैली , विश्व महिला दिवस पर फिटनेस का संदेश
Advertisement

गोंदिया। शहर में फिटनेस के साथ-साथ प्रकृति से जुड़ने के लिए साइकलिंग का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के गोंदिया में अलग-अलग आयु वर्ग की महिलाओं ने सामूहिक रूप से साइकिलिंग करते हुए अपनी अनूठी पहचान दर्ज कराई।

महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर “साइकिलिंग संडे ग्रुप” ने रविवार 8 मार्च को एक अनोखी पहल की। स्थानीय नेहरू चौक पर “नारी तुझे सलाम” नाम से सांस्कृतिक मंच सजाया गया, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक नौवारी साड़ी, नथ और चश्मा पहनकर साइकिलिंग यात्रा में शामिल होने पहुंचीं।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

नारी शक्ति का अनोखा अंदाज , हम किसी से कम नहीं ्

Advertisement

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि अपनी परंपराओं से जुड़े रहते हुए भी महिलाएं किसी से कम नहीं हैं और कई किलोमीटर की साइकिल यात्रा करने में पूरी तरह सक्षम हैं। इस दौरान महिलाओं ने “साइकिल चलाओ-सेहत बनाओ” का जयघोष करते हुए फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों डॉ. लता जैन, माधुरी नासरे, संगीता घोष, सविता अग्रवाल, मंजू कटरे और दीपाली वाढ़ई ने कहा कि फिट और स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक रूप से सक्रिय रहना बेहद जरूरी है।

उन्होंने बताया कि साइकिलिंग मोटापा घटाने, तनाव कम करने और समग्र स्वास्थ्य सुधारने का सरल और प्रभावी उपाय है।
उन्होंने यह भी कहा कि नियमित साइकिल चलाने से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और हृदय रोग के खतरे को कम करने में भी मदद मिलती है।

गौरतलब है कि विश्व महिला दिवस के अवसर पर गणमान्य महिला अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया।
नगर भ्रमण के बाद जब महिला साइकिल चालक फिनिश पॉइंट पर पहुंचीं तो उनके साहस, उत्साह और फिटनेस के सम्मान में पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह और गौरव से भर गया।

रवि आर्य

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges