Published On : Thu, Mar 12th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: ओवरटेक की रफ्तार बनी मौत , बारातियों भरी बस झाड़ियों में घुसी

विवाह समारोह से लौट रही बस , दुर्घटनाग्रस्त: युवक की मौत, 9 गंभीर घायल
Advertisement

गोंदिया। शादी समारोह से लौट रही बारातियों से भरी एक निजी बस गोंदिया के पास कारंजा इलाके के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में नागपुर के वाड़ी इलाके के निवासी 27 वर्षीय सोनू घनश्याम उइके की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना उस समय हुई जब बस में सवार अधिकांश मेहमान गहरी नींद में थे।जानकारी के अनुसार, ओवरटेकिंग के दौरान बस चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया और तेज रफ्तार बस सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी। तेज रफ्तार के कारण बस पेड़ों की टहनियां तोड़ते हुए कुछ दूरी तक आगे बढ़ गई, जिससे बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शीशा भी टूट गया।

नींद में थे बाराती , बस ड्राइवर कूद कर फरार
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद संभावित पिटाई के डर से बस चालक मौके से कूदकर फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार गोंदिया जिले के गोरेगांव तहसील के ग्राम चोपा मोहड़ी में वरखड़े परिवार का शादी समारोह था। दूल्हा मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के खैरलांजी माकेपर में विवाह समारोह के लिए गया हुआ था। रात में शादी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बाराती बस से वापस ग्रह ग्राम लौट रहे थे।

Gold Rate
June 152026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गुरुवार 12 मार्च तड़के गोंदिया के पास कारंजा इलाके में बस चालक तेज गति से एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान बस ने आगे चल रही एक तरबूज भरे मालवाहक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक का नियंत्रण बस पर से हट गया और बस सड़क किनारे झाड़ियों को रौंदते हुए आगे जाकर रुकी।

खिड़कियों से निकाले गए घायल बाराती
हादसे के समय बस में 45 मुसाफिर सवार थे जिनमें महिलाएं, पुरुष और एक छोटा बच्चा भी था। दुर्घटना के बाद बस में सवार कुछ पुरुषों ने खिड़कियों के जरिए फंसे हुए बारातियों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम कारंजा के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लापरवाही से वाहन चलाने वाले फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच जारी है।

रवि आर्य

Advertisement
RTMNU के परीक्षा सिस्टम पर फिर उठे सवाल; एडमिट कार्ड में गलत विषय, छात्र परेशान.. #nagpurnews #rtmnu

RTMNU के परीक्षा सिस्टम पर फिर उठे सवाल; एडमिट कार्ड में गलत...

संविधान चौक पर सीजेपी का प्रदर्शन #nagpurnews #cockroachjanatapartyprotest #latestnews #newsupdate

संविधान चौक पर सीजेपी का प्रदर्शन #nagpurnews #cockroachjanatapartyprotest #latestnews #newsupdate

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 16 JUNE 2026 #news #latestnews #todaynews #today #maharashtranews

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 16 JUNE 2026 #news...

अजनी में युवक से 4 लाख अधिक की लूट.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews

अजनी में युवक से 4 लाख अधिक की लूट.. #crime #nagpurnews #accusedarrest...

टिमकी चीमाबाई पेठ में 6 घरों में चोरी.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews

टिमकी चीमाबाई पेठ में 6 घरों में चोरी.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews

16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra

16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges