Published On : Sat, Aug 28th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: बम की तरह फटा टिकट मशीन , महिला बस कंडक्टर जख्मी

Advertisement

विस्फोट की आवाज़ सुनते ही बस यात्रीयों में मचा हड़कंप

गोंदिया: यात्रियों को टिकट जारी करने की सुविधा के साथ-साथ वाहकों के लिए गणना को आसान बनाने के लिए महाराष्ट्र राज्य निगम की एसटी बसों में ईटीआयएम मशीन का उपयोग किया जा रहा है लेकिन अब यह सुविधा वाहकों के लिए मुसीबत का सबब बन चुकी है।
घटना की बानगी 27 अगस्त को गोंदिया बस डिपो में उस वक्त हुई जब प्रवासियों को टिकिट जारी करते समय अचानक टिकिट मशीन में विस्फोट होने से एक महिला वाहक गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

Gold Rate
04 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,60,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,49,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,87 100 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बताया जाता है कि, गड़चिरोली जिले के अहेरी बस डिपो में महिला कंडेक्टर के रूप में कार्यरित कल्पना मेश्राम यह अहेरी डिपो की बस से गोंदिया आयी थी और गोंदिया से अहेरी जाने हेतु 27 अगस्त को यात्रियों को टिकिट देने की तैयारी में थी इसी बीच हाथ में मौजूद टिकिट मशीन में अचानक विस्फोट हो गया और उसका हाथ बुरी तरह से झुलस गया।

विस्फोट की आवाज सुनते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया, तत्काल घटना की जानकारी गोंदिया एसटी डिपो प्रबंधक को दी गई तत्पश्‍चात अहेरी बस डिपो प्रबंधक को भी घटना से अवगत कराया गया।

ईटीआईएम मशीनों की गुणवत्ता पर उठे सवाल

सूत्रों के मुताबिक उक्त ईटीआईएम मशीनों को एक निजी कम्पनी द्वारा उपलब्ध कराया गया है लेकिन इन मशीनों में बैटरी की खराब गुणवत्ता, बटन के काम न करने, मशीन में टिकटों की बराबर छपाई न होने जैसी शिकायतें कई बार प्राप्त हो चुकी है तथा वर्तमान में यह मशीनें एक्सपायर होने की जानकारी है, इस बीच टिकिट मशीन में हुए विस्फोट की घटना से बस कंडेक्टरों और यात्रियों में खलबली मच गई है और पुरानी पद्धति से ही टिकिट जारी करने की मांग की जा रही है।

रवि आर्य

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement