Published On : Thu, Jul 7th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: एकता का संदेश लेकर RPF जवानों ने निकाली बुलेट रैली

Advertisement

लोगों में वृक्षारोपण , सफाई अभियान को लेकर जागरूकता निर्माण की

गोंदिया। भारतीय स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव ‘ के तहत रेलवे सुरक्षा बल ( RPF) नागपुर मंडल के जवानों की ओर से बुधवार 6 जुलाई को बुलेट रैली निकाली गई।

एसआई दीपक कुमार के नेतृत्व में तारसा रेलवे स्टेशन से शुरू की गई मोटरसाइकिल रैली में शामिल जवानों ने संलग्न क्षेत्र खात रेलवे स्टेशन , भंडारा रोड रेल्वे स्टेशन की परिक्रमा करते देश के लिए एकता अमन , शांति और भाईचारे का संदेश दिया , इस दौरान स्टेशन प्रबंधक/ स्टेशन अधीक्षक , स्वास्थ्य निरीक्षक , पीडब्ल्यूआई और आरपीएफ के अधिकारीयों ने बुलेट रैली में आने वाले जवानों का गर्मजोशी से स्वागत किया। जिसके बाद बुलेट रैली यह खात ग्राम पंचायत पहुंचकर समाप्त हुई इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल की उपलब्धियों को जवानों ने प्रदर्शित करते हुए लोगों में वृक्षारोपण, सफाई अभियान को लेकर जन जागरूकता निर्माण की।

Advertisement

इस अवसर पर ट्रेनों में किस तरह सफर के दौरान सुरक्षा बरती जाए इसकी जानकारी स्कूली बच्चों को देते हुए उनके बीच मिठाई और चॉकलेट का वितरण भी किया गया ।

गौरतलब है कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आरपीएफ जवानों द्वारा गोंदिया स्टेशन प्लेटफार्म पर यात्रियों को शीतल पेय जल भी पिलाया जा रहा है तथा वृक्षारोपण ,सफाई अभियान जैसी नियमित गतिविधियां भी चलाई जाती रही है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.