Published On : Mon, Jun 10th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: रूपयों के लेनदेन में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या , 4 गिरफ्तार

प्रॉपर्टी डीलर को घेरते हथियारों से किया हमला , वारदात का महज कुछ घंटों में पुलिस ने खुलासा करते 4 बदमाशों को दबोचा
Advertisement

गोंदिया। जमीन खरीदी बिक्री के रूपयों के हिसाब को लेकर दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद में हथियार से लैस 4 बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर रविवार 9 जून की सुबह प्राण घातक हमला कर दिया इस हमले में गंभीर जख्मी महेश विजय दखने नामक प्रॉपर्टी डीलर की निजी अस्पताल में उपचार दौरान देर रात मौत हो गई , प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में 4 बदमाशों की संलिप्तता सामने आई है इस कांड का पुलिस ने महज़ कुछ घंटों अंदर खुलासा करते हुए 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनमें देवेंद्र उर्फ देवा तुकाराम कापसे (48 शिव मंदिर आंबाटोली, फुलचुर) सुरेंद्र हरिदास मटाले (32 , निवासी- शिवानीटोला इंदिरानगर चिरचाड़बांध त. आमगांव ) मोरेश्वर चेतराम मटाले (26 , निवासी- मोहगांव सुकड़ीपार तहसील आमगांव) नरेश नारायण तरोने (38 , निवासी- आरटीओ ऑफिस निकट , गोंदिया ) शामिल हैं।

बताते चलें कि रविवार 9 जून की सुबह 9:45 से 10:00 के बीच गोंदिया शहर के पतंगा चौक से तिरोड़ा बायपास रोड इलाके के किसान चौक ( छोटा गोंदिया ) में साजिश के तहत अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर पर हमला किया था , बताया जाता है की प्रॉपर्टी डीलर अपने बजाज चेतक गाड़ी क्रमांक MH-35/ AV-9550 पर सवार होकर मॉर्निंग वॉक को निकले थे तभी जानवी ऑटो रिपेयरिंग सेंटर नामक बंद दुकान के सामने बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को उड़ाते हुए घेर लिया और हथौड़े फरसे टांगिया जैसे किसी औजार से उनके सिर के पिछले हिस्से पर दनादन वार किया गया जिससे प्रॉपर्टी डीलर महेश दखने यह लहूलुहान होकर ज़मीन पर गिर पड़ा।

घटनास्थल से आ रही चीख पुकार की आवाज सुनकर कुछ लोग दौड़े लेकिन हमलावर भाग चुके थे ,गंभीर जख्मी महेश दखने को उपचार हेतु डॉ. बाहेकर के निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया।

बहुत देर तक पड़े होने के कारण ओर अत्यधिक रक्त बह जाने से महेश दखने की स्थिति गंभीर और चिंताजनक होने से उसने रात 9 बजे उपचार दौरान दम तोड़ दिया।

Advertisement

शहर थाना प्रभारी चंद्रकांत सूर्यवंशी ने जानकारी देते बताया- मृतक- महेश दखने यह जमीन खरीदने और बेचने ( प्रॉपर्टी दलाली ) का धंधा करता थ , कभी-कभी किसी सौदे में दो-तीन प्रॉपर्टी ब्रोकर मिलकर काम करते हैं , पार्टी से पैसा मिला लेकिन आपस में पैसे का हिसाब नहीं हुआ था इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में ठनक गई थी जिसकी परिणीति हत्या के रूप में सामने आई है।

बहरहाल मृतक की पत्नी फरियादी सौ. कामिनी महेश दखने ( 34 , तुकडोजी नगर चुलोद रोड छोटा गोंदिया ) की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ 302 एवं अन्य धाराओं में जुर्म दर्ज किया गया हैं।

मामले के आगे की जांच थाना प्रभारी चंद्रकांत सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक संजय पांढरे कर रहे हैं ।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.