Published On : Mon, Jun 10th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: भीषण हादसा ! अनियंत्रित होकर घर में घुसी बस , 1 की मौत ,17 ज़ख्मी

Advertisement

गोंदिया: शहर से सटे ढीमरटोली ( मिलटोली ) इलाके में 10 जून सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया यहां हैदराबाद से लांजी की ओर जा रही तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर एक राइस मिल कंपाउंड की दीवार को तोड़कर घर के भीतर जा घुसी , गनीमत रही कि अनियंत्रित बस जिस राहुल राइस मिल के कंपाउंड में स्थित क्वार्टर से टकराई उस वक्त क्वार्टर में रहने वाले मजदूर सुबह के दिनचर्या हेतु बाहर गए थे अन्यथा बड़ी जनहानि घटित हो जाती।

इस हादसे में बस में सवार थानसिंह यादव ( 30 , रेलवाड़ी जिला बालाघाट मध्य प्रदेश ) नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 17 मुसाफिर घायल हो गए जिनमें 6 को मामूली चोटे आई है।

SKT (पायल) ट्रैवल्स की बस क्रमांक MP- 13/P- 7999 में सवार मजदूर हैदराबाद रोजगार के सिलसिले में गए थे और कंस्ट्रक्शन कंपनी में मजदूरी करने के बाद वापस वे लांजी की ओर आ रहे थे हादसे के बाद चीख पुकार मच गई , 17 घायलों को निकाल कर जिला केटीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें साहिल धनलाल कालसर्पे ( 22 ) , गजानंद उईके ( 24 ) , अशोक कठीवाल ( 21 तीनों निवासी बालाघाट ) गीता लटारे ( 38 , लांजी ) जयपाल गावड़ ( 39 , दर्रेकसा ) उर्मिला बोहरे ( 40 , परसवाड़ा ) राजेश पूसाम ( 36 निवासी भजेपार ) शैलेश पराते ( 32 भजेपार ) बाबूलाल नागपुरे तथा भैरू राम नागपुरे ( निवासी वारासिवनी जि.बालाघाट ) का उपचार जारी है जबकि 6 मामूली घायलों में बाबूलाल नागपुरे , लेखराम नागपुरे , यादव लिल्हारे , उमेश लिल्हारे , जयकिशोर रणगिरे , राकेश उपवंशी निवासी ग्राम नरसाला वारासिवनी जिला बालाघाट ) इन्हे उपचार पश्चात छुट्टी दे दी गई है।

Advertisement

हादसे की जानकारी मिलते ही गोंदिया ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची , एक्सीडेंट ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी लगने के वजह से हुआ या बस का ब्रेक कमजोर था ? इन्हीं बातों की जांच पड़ताल हेतु पुलिस ने बस और उसके ड्राइवर मोहित उमाप्रसाद किरसान ( निवासी ग्राम उगली जिला सिवनी मध्य प्रदेश ) को कब्जे में ले लिया है , आगे की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी है।

बता दें कि हादसे के बाद थोड़ी देर के लिए गोंदिया गोरेगांव राज्य महामार्ग पर जाम जैसी स्थिति हो गई थी।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.