Published On : Tue, Jun 23rd, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: तबादले की ‘पॉलिटिकल ‘ कैंची , 2 महीने भी नहीं टिक पाए कलेक्टर डॉ.गोंदावले

गोंदिया में ब्यूरोक्रेसी का ' शॉर्ट टर्म ड्रामा ' डॉ . मंगेश गोंदावले का संभाजी नगर तबादला , UPSC टॉपर मंदार पत्की संभालेंगे कमान
Advertisement

मंदार पत्की , नए कलेक्टर

गोंदिया। जिले में अभी ‘सिंघम’ स्टाइल में काम शुरू ही हुआ था कि सत्ता के गलियारों से तबादले का फरमान जारी हो गया। महज 2 महीने पहले (5 अप्रैल 2026) गोंदिया के जिलाधिकारी (DM) का पदभार संभालने वाले डॉ. मंगेश गोंदावले को अचानक हटा दिया गया है। उनकी जगह अब यवतमाल जिला परिषद के धाकड़ CEO और UPSC ऑल इंडिया 22वीं रैंक होल्डर मंदार पत्की गोंदिया के नए ‘बॉस’ होंगे।

​यह हाई-वोल्टेज आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के सह सचिव सुभाष उमराणीकर के हस्ताक्षर से आज, 23 जून को जारी किया गया। डॉ. गोंदावले को अब छत्रपति संभाजीनगर में सिडको (नवीन शहर) के मुख्य प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉक्टर साहब का ‘नो-कॉम्प्रोमाइज’ रवैया रास नहीं आया

​राजनीतिक हलकों और अंदरूनी सूत्रों से छनकर आ रही खबरें बेहद विस्फोटक हैं। चर्चाओं का बाजार गर्म है कि डॉ. मंगेश गोंदावले की कड़क कार्यशैली और प्रशासनिक पारदर्शिता स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिले के रसूखदार राजनीतिक नेतृत्व की आंखों में खटक रही थी। ‘सिस्टम’ को अपने हिसाब से चलाने के आदी हो चुके कुछ दिग्गजों को डॉक्टर साहब का ‘नो-कॉम्प्रोमाइज’ रवैया रास नहीं आया। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कयासों के तीर सीधे निशाने पर बैठ रहे हैं।

Gold Rate
Aug 8 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गोंदिया की तस्वीर बदलने का खाका, ​रह गया अधूरा

पदभार संभालते ही कलेक्टर डॉ. गोंदावले ने गोंदिया की तस्वीर बदलने का खाका तैयार किया था। उन्होंने जिले की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने, विकास दर बढ़ाने और स्थानीय उत्पादों को ग्लोबल पहचान दिलाने की कसम खाई थी, लेकिन इससे पहले कि इरादे हकीकत बनते, उनका विदाई पत्र थमा दिया गया।

Advertisement

‘पॉलिटिकल प्रेशर ‘ वाले माहौल में क्या विकास को मिलेगी रफ्तार​ ?

गोंदिया की कमान अब एक ऐसे युवा तुर्क के हाथ में है जिसने अपनी मेधा से महाराष्ट्र का नाम रोशन किया था।
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) महाराष्ट्र कैडर, 2020 बैच में बड़ी उपलब्धि हासिल करते संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में पूरे देश में 22वीं रैंक हासिल कर उन्होंने तहलका मचाया था।

वर्तमान (मौजूदा रोल) में यवतमाल जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद पर अपनी प्रशासनिक धमक दिखा रहे हैं।

अब देखना यह होगा कि ऑल इंडिया 22वीं रैंक लाने वाले मंदार पत्की गोंदिया के इस ‘पॉलिटिकल प्रेशर’ वाले माहौल में विकास को क्या नई रफ्तार देते है।

रवि आर्य

Advertisement
KYC के नाम पर ₹7.5 लाख साफ! #NagpurNews #CyberFraud #CyberCrime #OnlineFraud #KYCScam #apkscam #news

KYC के नाम पर ₹7.5 लाख साफ! #NagpurNews #CyberFraud #CyberCrime #OnlineFraud #KYCScam...

मालिक नहीं मिला तो कर्मचारी पर हमला! #NagpurNews #Crime #KnifeAttack  #CrimeNews #MaharashtraCrime

मालिक नहीं मिला तो कर्मचारी पर हमला! #NagpurNews #Crime #KnifeAttack #CrimeNews #MaharashtraCrime

मंगलसूत्र और सोने की मणि चोरी के दो मामले उजागर

मंगलसूत्र और सोने की मणि चोरी के दो मामले उजागर

वर्धा में ग्राम पंचायत कर्मचारियों का जिला परिषद पर मोर्चा #vidarbhanews #wardha #newsupdate #news

वर्धा में ग्राम पंचायत कर्मचारियों का जिला परिषद पर मोर्चा #vidarbhanews #wardha...

नाना पटोले का अमित शाह पर तीखा हमला #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha #nagpurnews

नाना पटोले का अमित शाह पर तीखा हमला #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha...

रत्नागिरी समुद्र तट पर पर्यटकों की कार फंसी #maharashtranews #ratnagiri #newsupdate #maharashtra

रत्नागिरी समुद्र तट पर पर्यटकों की कार फंसी #maharashtranews #ratnagiri #newsupdate #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges