Published On : Tue, Sep 29th, 2020

गोंदिया: IPL के लाइव मैच में 2 जगह पुलिस छापा, 11 बुकी नामजद

Advertisement

ऑनलाइन और ऑफलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का खुलासा

गोंदिया। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सोमवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्वेंटी-20 मैच पर आफलाइन व ऑनलाइन सट्टा ऑपरेट करने वाले कुल 11 सटोरियों के खिलाफ एलसीबी और डीबी स्कॉट ने शिकंजा कसते हुए शहर में दो जगह छापामार कार्रवाई की।

जिला पुलिस अधीक्षक विश्व पानसारे के मार्गदर्शन में लोकल क्राइम ब्रांच टीम ने सहायक पुलिस निरीक्षक रामेश गरजे के नेतृत्व में 28 सितंबर सोमवार रात 10:30 बजे शहर के केएमजे हॉस्पिटल के पीछे शास्त्री वार्ड स्थित इलाके के दो मंजिला मकान पर दबिश देते हुए मामा बंसोड के पास से 3 मोबाइल , 52 इंच का एलईडी टीवी ,यूसीएन सेटअप बॉक्स और एक रकम लिखी आंकड़ों की डायरी, सहित 70 हजार 500 रूपए का माल जब्त करते हुए इस प्रकरण में कुल 7 सट्टेबाजों मामा बंसोड, पुनीत , विक्रम , अजय , मनीष , अंकित , फिरोज इनके विरुद्ध मुंबई जुगार कायदा की धारा 4,5 के तहत शहर थाने में जुर्म दर्ज किया है।

खबरी से एलसीबी पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि मुंबई- बेंगलुरु के बीच आईपीएल क्रिकेट मुकाबले पर ऑनलाइन सट्टा खेला जा रहा है सूचना के बाद साइबर सेल की मदद से इसे ट्रेस किया गया और मैच पर ऑनलाइन खायावाली- अलगवाड़ी में जुटे मामा बंसोड को धर दबोचा।
आरोपी यह https://indianexch9.con इस वेबसाइट के बदोलत अपने घर में पुनीत से ली गई आईडी और पैसे के स्वरूप से खरीदे गए पॉइंट्स के माध्यम से मुंबई -बेंगलुरु आईपीएल t-20 मैच पर अन्य 6 साथी बुकियों के साथ जुड़ा हुआ था और सट्टा लगाने के शौकीन लोगों से आंकड़े स्वीकार कर उसे 5% के कमीशन पर पुनीत के पास काट रहा था। जब पुलिस ने आरोपी का ओप्पो मोबाइल चेक किया तो ऑनलाइन क्रिकेट ऐप लॉगइन हुआ देखा गया।

Advertisement

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी के पास से तीन मोबाइल बरामद हुए हैं जिनकी बदौलत मिनटों में लाखों कमाने का खेल चल रहा था ।
उक्त छापामार कार्रवाई में एलसीबी टीम के सापोनि रमेश गर्जे , पु.उपनि मेश्राम,बिचेवार ,साउनि.लिलेंद्र बैस ,कोड़ापे , पुलिस हवलदार जगनाड़े , देशमुख. राजेश बड़े , पु.ना ताराचंद गौतम , कांस्टेबल रहांगडाले , महिला सिपाही गेडाम ने हिस्सा लिया।

अब वेबसाइट,एप्प , मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिला रहे
क्रिकेट सट्टेबाजों का रैकेट ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन सट्टेबाजी के खेल में शामिल का खुलासा हुआ है। अब ऐप्स और वेबसाइट के जरिए बुकीज़ और पंटर एक दूसरे से जुड़ते हैं और बेटवे , बेटरैली इंडिया, स्पिन पैलेस, दफाबेट, बेट 365 जैसी साइट्स के जरिए सट्टा लगाने के शौकीनों को सलाह दी जाती है कि सट्टेबाजी हेतु साइट चुनें और खाता बनाएं। इसमें एजेंट को एडवांस देकर अकाउंट खुलवाना पड़ता है।

सट्टा लगाने वाले व्यक्ति को लाइन कहा जाता है और पंटर, एजेंट के जरिए बुकी से संपर्क करता है।

मैच की पहली गेंद से लेकर आखिरी गेंद तक टीमों के भाव चढ़ते -उतरते हैं, एक लाख को 1 रूपया, 50 हजार को अठन्नी और 25 हजार को कोडवर्ड में चवन्नी कहा जाता है।

डीबी स्कॉट ने 4 सटोरिए पकड़े , 4 लाख का माल जब्त
जिला पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे के मार्गदर्शन तथा शहर थाना प्रभारी बबन आव्हाड़ के नेतृत्व में दूसरी छापामा कार्रवाई सोमवार 28 सितंबर रात 9:50 बजे पुराना बस स्टैंड इलाके के मछली मार्केट स्थित एक बंद से दिख रहे दुकान के कमरे के भीतर की गई , यहां 4 सटोरिए एलसीडी टीवी , सेटअप बॉक्स और 8 मोबाइल की मदद से सट्टा लगाने के शौकीनों से दुबई में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) के t20 मैच पर मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच पर सट्टेबाजी के लिए खायवाली और लगवाड़ी के सौदे स्वीकार कर रहे थे कि तभी लाइव पुलिस रेड पड़ गई।
पुलिस ने मौके से 8 मोबाइल , एलसीडी टीवी, सेट अप बॉक्स , 3 बाइक , नकदी सहित 4 लाख ,3 हजार 690 रुपए का माल बरामद किया है ।

उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी बबन आव्हाड़ के नेतृत्व में सापोनि. नितिन सावंत, पुलिस हवलदार घनश्याम थेर , पुलिस नायक मारवाड़े , उईके , बिसेन, लुटे ,मेहर , रोबिन द्वारा की गई। इस प्रकरण के संदर्भ में फर्यादी सापोनि नितिन सावंत की शिकायत पर गौशाला वार्ड निवासी 4 सटोरिए सारंग , मयंक , किशनसिंह, सुजल के खिलाफ मुंबई जुगार कायदा की धारा 4,5 के तहत जुर्म पंजीबद्ध किया गया है , मामले की जांच थाना प्रभारी बबन आव्हाड़ कर रहे हैं।

गौरतलब है कि नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे ने कानून व्यवस्था की बहाली हेतु समस्त थानेदारों को अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश जारी किए हैं लिहाजा अब क्रिकेट सट्टेबाजों के भी दिन फिर गए हैं।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.