Published On : Wed, Mar 9th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: होली से पहले शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस का एक्शन

Advertisement

4 शराब भट्टीयां ध्वस्त , कच्ची शराब सहित 5 लाख का जखीरा जब्त

गोंदिया। विशेषतः होली का त्यौहार नजदीक आते ही शराबियों में नशे का सुरूर चढ़ जाता है एैसे में शराब माफिया भी अपनी पूरी तैयारी में जुट जाते है।

Gold Rate
July 30 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

होली और धुलीवंदन के त्यौहार को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान तेज करने के आदेश समस्त थाना प्रभारियों को जारी कर दिए है।

वरिष्ठ अधिकारी से मिले निर्देश के बाद 8 मार्च को स्थानिक पुलिस अपराध शाखा ने छापामार कार्रवाई करते हुए तिरोड़ा परिसर में चल रही 4 अवैध शराब भट्टीयों को ध्वस्त कर दिया है, इस दौरान 4 लाख 64 हजार 700 रूपये की कच्ची शराब का जखीरा पुलिस ने बरामद किया।
पेट्रोलिंग के दौरान एलसीबी के पुलिस निरीक्षक बबन अव्हाड़ को तिरोड़ा तहसील के ग्राम निलागोंदी के जंगल परिसर में नाले के किनारे अवैध शराब भट्टी शुरू होने की जानकारी मिली।

Advertisement

तत्काल पुलिस टीम ने घटनास्थल का रूख किया जहांं आरोपी स्वपनील (31 रा. भिवापुर), सत्यशील (34 रा. नवेगांव) तथा अंकुश (23 रा. भुतनाथ वार्ड तिरोड़ा) उक्त तीनों आरोपी, परिसर में 4 भट्टीयां लगाकर महुआ फुल की शराब तैयार करते हुए पाए गए।
मौके से पुलिस ने 4 लोहे के बड़े ड्रम, 4 घमेले, 4 लकड़ी टवरे, प्लास्टिक पाइप, प्लास्टिक ड्रम, प्लास्टिक डबकियां, 130 लीटर तैयार शराब, 5160 किलो सड़ा हुआ महुआ, 1 हजार किलो जलाऊ लकड़ियां इस तरह कुल 4,64,700 रूपये का माल बरामद किया।
पकड़े गए 3 आरोपियों ने पूछताछ में उक्त शराब भट्टीयां संजय (32 रा. सिल्ली) के होने की बात कहीं।

बहरहाल चारों आरोपियों के खिलाफ तिरोड़ा थाने में धारा 65 (ब), (क), (ड), (ई), (फ), महाराष्ट्र दारूबंदी कायदा के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

उक्त छापामार कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विश्‍व पानसरे के मार्गदर्शन में एलसीबी के पुलिस निरीक्षक बबन अव्हाड़, पोउपनि. संतोष यादव, पो.ह. चितरंजन कोड़ापे, अर्जुन कावड़े, भुवनलाल देशमुख, नेवालाल भेलावे, इंद्रजीत बिसेन, मपोसि सुजाता गेडाम, चापोसि विनोद गौतम की ओर से की गई।

रवि आर्य

Advertisement
निर्मल उज्ज्वल के प्रमोटर के घर पहुंचे जमाकर्ता | "हमारा पैसा वापस करो" | Nagpur News | Viral Video

निर्मल उज्ज्वल के प्रमोटर के घर पहुंचे जमाकर्ता | "हमारा पैसा वापस...

NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में 3 जगह वारदात #Nagpur #NagpurNews #Crime

NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में...

Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery  #Robbery #Crime #Robbery

Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery #Robbery #Crime #Robbery

Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident #FireBrigade

Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident...

Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews  #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime

Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime

रोकड़े ज्वैलर्स ने पेश किया अपना नया ब्रांड लोगो #nagpur #nagpurnews #RokdeJewellers #jwellers

रोकड़े ज्वैलर्स ने पेश किया अपना नया ब्रांड लोगो #nagpur #nagpurnews #RokdeJewellers...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges