Published On : Wed, Mar 9th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: ग्राहक बनकर आए, नकदी उड़ा ले गए

Advertisement

कृषि केंद्र के कैश काउंटर से रुपए उड़ाने वाले 2 शातिर गिरफ्तार

गोंदिया। खाद खरीदने के बहाने कृषि केंद्र में ग्राहक बनकर कैश काऊंटर से 30 हजार रूपये की नगद रकम उड़ाने वाले 2 शातिरों को महज घटना के कुछ ही देर बाद स्थानिक अपराध शाखा पुलिस ने धर लिया।
उक्त दोनों आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देकर अपने गृहग्राम नागपुर भागने की फिराक में थे, लेकिन एलसीबी के हत्थे चढ़ गए।
मामला कुछ यूं है कि, 8 मार्च के शाम 4.30 बजे के दरमियान फिर्यादी कस्तुरा सुखचंद तिघारे (55 रा. कुड़वा) यह अपनी बेटी के रावणवाड़ी स्थित कृषि केंद्र में मौजुद थे, इस दौरान 2 अज्ञात युवक वहां पहुंचे तथा एक ने खाद के सैम्पल देखने की बात कही जिसपर फिर्यादी यह एक युवक को गोदाम में खाद दिखाने लेकर गया तथा दुसरा काऊंटर पर खड़ा था इसी बीच आरोपी ने बड़ी चालाकी व चतुराई से काऊंटर में मौजुद 25 से 30 हजार रूपये की नगद रकम उड़ा ली जिसके बाद दूजे ने खाद थोड़ी देर के बाद लेकर जाता हूं? बोलते हुए दोनों अज्ञात दुकान से निकल गए लेकिन जब कुछ देर बाद फिर्यादी ने काऊंटर खोला तो नगदी रकम नदारद थी लिहाजा फिर्यादी कस्तुरा तिघारे ने रावणवाड़ी थाने पहुंच अज्ञात युवकों के खिलाफ अ.क्र. 41/22 के भादंवि 380, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध कराया।

इधर जिला पुलिस अधीक्षक विश्‍व पानसरे के निर्देश पर स्थानिक अपराध शाखा की टीम 8 मार्च के शाम डुग्गीपार थाना परिसर के ग्राम सावंगी में पेट्रोलिंग में जुटी थी इसी बीच एलसीबी टीम को गुप्त जानकारी मिली कि, रावणवाड़ी के कृषि केंद्र से नगदी रकम चुराकर 2 युवक देवरी- नागपुर महामार्ग की ओर फरार हुए है।
सूचना मिलते ही एलसीबी निरीक्षक बबन अव्हाड़ के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक गोपाल कापगते, पो.ह. तुलसीदास लुटे, पो.का. संतोष केदार, विजय मानकर की टीम ने तत्काल सांवगी के हाईवे रोड की ओर रूख किया, इसी दौरान रात 9.30 बजे तेज रफ्तार व संदिग्ध अवस्था में बाइक दौड़ाकर जा रहे 2 युवकों को बस स्टॉप के निकट रोका गया और उनसे पूछताछ शुरू की गई।

समाधारकारक जवाब न मिलने पर आरोपी राजकुमार व (39 रा. मिर्ची बाजार, इतवारी जि. नागपुर) तथा करन (25 रा. विठ्ठल मंदिर, शांतिनगर इतवारी) की पुलिस ने तलाशी ली तो उनके पास 28,900 रूपये नगद रकम पायी गई, कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने कृषि केंद्र व आरो पानी प्लांट दुकान में जाकर काऊंटर से रूपये उड़ाकर नागपुर भागने की बात कही।

Advertisement

इस तरह कृषि केंद्र में हुई चोरी का महज कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए एलसीबी ने दोनों आरोपियों के पास से 28,900 रूपये नगद रकम, गुनाह के लिए इस्तेमाल की गई बाइक व एक मोबाइल हैंडसेट सहित कुल 99,900 रूपये का माल जब्त कर आगे की कार्रवाई हेतु आरोपियों को रावणवाड़ी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.