Published On : Sat, Jul 11th, 2020

गोंदिया: खेत में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली , ड्राइवर की दबकर मौत

Advertisement

चिरामनटोला – परसवाड़ा मार्ग पर घटा दर्दनाक हादसा

गोंदिया तहसील के रावनवाड़ी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम चिरामनटोला से परसवाड़ा जाने वाले मार्ग पर आज दोपहर 3 बजे दर्दनाक हादसा घटित हो गया।

पगडंडी कच्चे रास्ते पर से तेज रफ्तार वाहन दौड़ते जा रहे ट्रैक्टर चालक का स्टेरिंग पर से नियंत्रण छूट गया और कीचड़ में ट्रैक्टर ट्रॉली सहित पलट गया

इस सड़क हादसे में ड्राइवर खोमेश्वर मनीराम मरकाम (30 रा. चिरामनटोला ) की ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

गांववालों के मुताबिक घटना इत्तेफाक से घटी

ट्रैक्टर क्रमांक MH36 /D- 8627 तथा ट्रॉली क्रमांक MH36/ D- 3692 पर सवार होकर ड्राइवर खेतों के रास्ते से सिंचाई कार्य हेतु जा रहा था लेकिन खेतों में रास्ता तंग होने के कारण तथा इस कच्चे मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण एक बड़े गड्ढे से बचाने का प्रयास में ड्राइवर ने कट मारी , रफ्तार तेज होने के कारण ट्रैक्टर और ट्राली नजदीक के खेत में पलट गई।

हादसे की सूचना पाकर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए ।
पुलिस ने मौके पर पहुंच ट्रैक्टर के नीचे दबे ड्राइवर के शव को बाहर निकाला तथा पंचनामा करने के बाद लाश शवविच्छेदन हेतु अस्पताल भेज दी।

इस प्रकरण के संदर्भ में रावनवाड़ी पुलिस ने फरियादी प्रीतम डुडीराम कटारे (रा. चिरामनटोला ) के शिकायत पर मृतक ड्राइवर सोमेश्वर मरकाम के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का जुर्म धारा 279 , 304 (अ )के तहत दर्ज किया गया है ।

आगे की जांच पुलिस नायक बर्वे कर रहे हैं।


रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.