Published On : Sat, Jul 11th, 2020

गोंदिया: कोरोना से फिर एक मौत , आज 8 नए केस मिले

Advertisement

संक्रमितों की संख्या 210 , अब तक 3 की मौत

गोंदिया जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों में जरा भी राहत नहीं है , पॉजिटिव मामले रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहे हैं ।

आज शनिवार 11 जुलाई को 8 नए एक्टिव केस सामने आए हैं उनमें गोंदिया तहसील का एक , आमगांव से एक और तिरोडा तहसील के 6 लोग शामिल है अब संक्रमित मरीजों की संख्या 210 के आंकड़े तक पहुंच चुकी है।

जबकि आज तिरोड़ा के उप जिला अस्पताल के कोविड सेंटर में उपचार करा रहे एक 40 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज ने सुबह दम तोड़ दिया इसके साथ इस खतरनाक वायरस की चपेट में आकर अब तक 3 की मृत्यु हो चुकी है वहीं आज 7 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं इस तरह अब तक कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या 149 पर पहुंच चुकी है ।

Advertisement

मौजूदा वक्त में कोरोना सक्रिय रोगियों की संख्या 57 है ।

जिले में कुल 5510 संदिग्ध मरीजों के स्वैब नमूने परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजे गए इनमें से 210 कोरोना संक्रमित पाए गए थे 5095 नमूनों की रिपोर्ट नकारात्मक थी , 143 के स्वैब नमूनों की जांच रिपोर्ट अब भी प्रलंबित है।

खाड़ी देशों से लौट रहे श्रमिकों से बढ़ी टेंशन

खाड़ी देशों में भारतीय श्रमिक वैसे ही मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं इसकी एक वजह है वहां का श्रम कानून।

तंग आवास और अपर्याप्त सुविधाओं ने प्रवासी श्रमिकों की खासी मुश्किलें बढ़ा दी है उस पर कतर में पिछले 10 दिनों से जारी लॉकडाउन की वजह से वेतन नहीं मिलने और मनमानी ढंग से बर्खास्तगी के चलते अब खाड़ी देशों में काम करने गए गोंदिया जिले के कई शिक्षित बेरोजगार वापस वतन लौट रहे हैं, इनमें सबसे बड़ी संख्या तिरोड़ा तहसील की है लिहाज़ा खाड़ी देशों से लौटने वाले कई प्रवासी श्रमिकों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है इसलिए तिरोड़ा में टेंशन बढ़ी हुई है।

और आज तिरोड़ा उप जिला अस्पताल में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद तिरोडा तहसील में खलबली मची हुई है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.