Published On : Thu, Mar 26th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया : कढ़ी-पुलाव का ‘जहर’ पी गईं 45 नर्सिंग छात्राएं, हुई फूड प्वाइजनिंग की शिकार

बड़ी लापरवाही: रात के खाने के बाद मचा हड़कंप , मेडिकल कॉलेज प्रशासन सकते में
Advertisement

​

गोंदिया । गोंदिया जिले से एक बड़ी और डराने वाली खबर सामने आई है। यहाँ शासकीय अस्पताल के नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम (GNM) की पढ़ाई कर रही करीब 45 नर्सिंग छात्राएं ‘फूड प्वाइजनिंग’ का शिकार हो गई हैं। रात के खाने में ‘कढ़ी-पुलाव’ का स्वाद चखना इन भावी नर्सों के लिए भारी पड़ गया। आनन-फानन में सभी को जिला केटीएस (KTS) अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

​क्या है पूरा मामला ?

​मिली जानकारी के अनुसार, नर्सिंग हॉस्टल में रहने वाली 190 से ज्यादा लड़कियों ने 25 मार्च बुधवार रात को मेस में भोजन किया था। खाने में कढ़ी और पुलाव परोसा गया था। सुबह होते ही छात्राओं को जी मिचलाना, उल्टी और दस्त (डिहाइड्रेशन) की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते छात्राओं की संख्या बढ़ने लगी और हॉस्टल में हड़कंप मच गया।

आईसीयू में 4 छात्राएं, डॉक्टर बोले- ‘हालत स्थिर’

​जिला शासकीय अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बीमार छात्राओं में से 4 की स्थिति ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें ICU (इंटेंसिव केयर यूनिट) में रखा गया है। हालांकि, गोंदिया मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ . कुसुमाकर घोरपड़े ने राहत भरी खबर देते हुए कहा है कि फिलहाल सभी छात्राओं की हालत खतरे से बाहर और स्थिर है।

Advertisement

करीब 45 छात्राओं को फूड प्वाइजनिंग के चलते भर्ती किया गया है। सभी की स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है , भोजन के सैंपल लेकर टेस्टिंग के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं ,? रिपोर्ट आने के बाद ही संक्रमण के असली कारणों का पता चल पाएगा।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.