Published On : Tue, Apr 28th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: संसद में “नारी शक्ति” बिल रुका , सड़क पर ” जूता चप्पल ” विरोध

महिला आरक्षण पर संग्राम: भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा का उग्र प्रदर्शन , संसद से सड़क तक भाजपा का हंगामा
Advertisement

गोंदिया।नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक) के सदन में पारित न होने पर देशभर में उठ रही नाराजगी अब सड़कों पर दिखने लगी है। गोंदिया में भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के नेतृत्व में महिलाओं का गुस्सा खुलकर सामने आया , वर्षों से लंबित इस ऐतिहासिक विधेयक पर विपक्ष द्वारा आपत्ति जताने को लेकर कांग्रेस और अन्य दलों के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला।

भाजपा महिला मोर्चा गोंदिया और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने इस विधेयक का स्वागत करने के बजाय इसमें खामियां निकालने पर इंडी गठबंधन के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सियासत में गर्माया माहौल , तस्वीर पर चप्पल जूते बरसाए

सोमवार 27 अप्रैल को भाजपा कार्यालय से युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल अग्रवाल के नेतृत्व में निकला यह निषेध मोर्चा गोंदिया के मुख्य चौराहे जयस्तंभ चौक तक पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जयस्तंभ चौक पर उनके पुतले पर चिपकी तस्वीर पर जूते-चप्पल बरसाकर विरोध जताया गया, जो पूरे आंदोलन का केंद्र बिंदु बन गया। महिलाओं ने इसे “नारी सम्मान का अपमान” बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया।

Advertisement

विपक्षी दल की महिला सांसदों ने भी की दगा
प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सीताताई रहांगडाले ने कहा कि- जिस नारी शक्ति वंदन अधिनियम का देश की महिलाएं लंबे समय से इंतजार कर रही थीं, उसे 16 और 17 अप्रैल को संसद में पेश किया गया। लेकिन कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके जैसे विपक्षी दलों ने इसका विरोध करते हुए प्रस्ताव के खिलाफ वोटिंग की, जिससे यह विधेयक पारित नहीं हो सका , उन्होंने इसे महिलाओं के साथ अन्याय और अपमान बताया।उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी दलों की महिला सांसदों से उम्मीद थी कि वे नारी सशक्तिकरण के पक्ष में खड़ी होंगी, लेकिन उन्होंने भी पार्टी लाइन पर चलते हुए बिल का विरोध किया, जिससे महिलाओं में भारी निराशा और गुस्सा है।

देश की आबादी ‘ नारी शक्ति ‘ पर किया ‘ इंडी ‘ गठबंधन ने वार
गौरतलब है कि इस विधेयक का उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधान मंडलों में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देना है, ताकि राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके और उन्हें सशक्त बनाया जा सके , लेकिन कांग्रेस की अगवाई में विपक्ष के विरोध के चलते यह बिल कानून का रूप नहीं ले सका।

इसी मुद्दे को लेकर गोंदिया में महिलाओं का यह आक्रोश प्रदर्शन हुआ, जिसमें साफ संदेश दिया गया कि अब नारी शक्ति अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेगी , कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ महिलाओं की यह नाराजगी आने वाले समय में राजनीतिक माहौल को और गरमा सकती है।

रवि आर्य

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges