Published On : Thu, May 28th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: अवैध इश्क का खूनी अंजाम, पति बना रोड़ा तो पत्नी ने आशिक संग मिलकर उजाड़ लिया अपना ही सुहाग

रिश्तों का कत्ल !रात के अंधेरे में पति का घोंटा गला, बेवफा पत्नी और आशिक गिरफ्तार
Advertisement

गोंदिया। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद सनसनीखेज वारदात गोंदिया शहर के रामनगर थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने अवैध संबंधों को छुपाने और रास्ते के कांटे को हटाने के लिए अपने ही पति की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इस खौफनाक हत्याकांड में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कातिल पत्नी और उसके प्रेमी (आशिक) दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

बहन की पैनी नज़र ने खोला मौत का राज़

मामला गोंदिया के रामनगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले कुडवा इलाके का है।
यहां दिल दहला देने वाली इस घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक राजेंद्र उर्फ राजेश भरतलाल कटरे (44 वर्ष) की बहन (शिकायतकर्ता) नर्मदा दिनेश पंधरे (51 वर्ष, निवासी काटी पोस्ट बिरसोला, तहसील एवं जिला गोंदिया) को रिश्तेदारों ने फोन पर भाई की मौत की खबर दी।

Gold Rate
Sept 07 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,33,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जैसे ही बहन मौके पर पहुंची, उसे भाई की सामान्य मौत की बात पर यकीन नहीं हुआ।

जब उसने शव को गौर से देखा, तो भाई राजेंद्र के गले पर नाखूनों के गहरे निशान और गला दबाए जाने के साफ संकेत दिखाई दिए, जिसके बाद बहन ने रामनगर थाना कोतवाली का रुख किया और पुलिस ने सूझबूझ से इस अंधे कत्ल की गुत्थी को चंद घंटों में सुलझा दिया।

Advertisement

अवैध संबंध का राज़ छुपाने के लिए लिखी , मौत की खौफनाक स्क्रिप्ट

पुलिस शिकायत के मुताबिक, मृतक राजेंद्र और उसकी पत्नी अनिता कटरे के बीच पिछले लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इस विवाद की मुख्य वजह आरोपी संजय लिल्हारे के साथ अनिता के कथित अवैध संबंध थे। पति राजेंद्र अक्सर पत्नी और संजय के इस रिश्ते का विरोध करता था, जिसे लेकर घर में आए दिन भारी झगड़े होते थे , इसी खुन्नस और पाबंदी से तंग आकर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली। पुलिस के अनुसार, यह खौफनाक वारदात 26 मई 2026 की रात 9:00 बजे से लेकर 27 मई 2026 की सुबह 8:00 बजे के बीच छोटा हनुमान मंदिर, कुडवा (गोंदिया) क्षेत्र में स्थित मृतक के घर पर ही अंजाम दी गई।

हत्यारी पत्नी और प्रेमी सलाखों के पीछे

बहन नर्मदा पंधरे के बयान और संदेह के आधार पर रामनगर थाना पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को धर दबोचा , पकड़े गए आरोपियों में मृतक की पत्नी और मुख्य साजिशकर्ता अनिता राजेंद्र कटरे (उम्र 35 वर्ष, निवासी कुडवा, जिला गोंदिया) तथा पत्नी का कथित प्रेमी संजय श्यामलाल लिल्हारे (उम्र 42 वर्ष, निवासी गोंडीटोला, जिला गोंदिया) का समावेश है।
पुलिस ने अपराध क्रमांक: 333/2026 के भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) और धारा 3(5) (सबूत छुपाने का इरादा) मैं केस दर्ज किया है।

इस पूरे हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की कमान खुद रामनगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण बोरकुटे संभाल रहे हैं।
पुलिस अब इस बात की कड़ाई से जांच कर रही है कि क्या इस वारदात में किसी और ने भी आरोपियों की मदद की थी और हत्या को किस तरह से अंजाम देने की प्लानिंग की गई थी।

बहरहाल इस घटना से पूरे गोंदिया जिले में सनसनी फैल गई है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.