Published On : Mon, Aug 3rd, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: झूलेलाल धाम में स्वास्थ्य का महा-कुंभ, 562 मरीजों को मिला मुफ्त इलाज

दिल की जांच से न्यूरो और हड्डियों के टेस्ट तक सब कुछ मुफ्त, दवाइयां भी फ्री
Advertisement

गोंदिया। 2 अगस्त रविवार को गोंदिया के माताटोली स्थित भगवान झूलेलाल धाम मंदिर परिसर में चालीसा महोत्सव के पावन अवसर पर भक्ति के साथ-साथ ‘मानव सेवा’ की एक ऐसी मिसाल कायम हुई, जिसकी चर्चा पूरे शहर में है। सामाजिक सरोकार को सर्वोपरि रखते हुए धाम परिसर में एक विशाल निःशुल्क रोग निदान शिविर का आयोजन किया गया। इस महा-आरोग्य शिविर में कुल 562 नागरिकों ने पंजीयन कराकर बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।​एक छत के नीचे आधुनिक जांच और मुफ़्त दवाइयां , बेहतरीन‌ चिकित्सीय सुविधाओं का लाभ प्राप्त किया गया। 226 लोगों का ब्लड प्रेशर (BP) चेक करने के बाद ECG जांच की गई। इसके अलावा शुगर, वॉशरूम (यूरिन), सिकलिंग और CBC जैसी महत्वपूर्ण रक्त जांचें भी बिल्कुल मुफ़्त की गईं। हृदयरोग, किडनी एवं लिवर फंक्शन टेस्ट, नेत्र जांच, नाक-कान-गला (ENT), बोन डेंसिटी स्कैन (हड्डियों की जांच), डेंटल (दंत जांच) से लेकर स्त्री रोग व बाल रोग विशेषज्ञों ने मौके पर परामर्श दिया। जांच के तुरंत बाद मरीजों को मौके पर ही निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

​दिग्गजों की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलन
इस महा-शिविर का गरिमामय उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मंच पर मुख्य रूप से-
​राज्यसभा सांसद: राजेंद्र जैन , आनंदपुर सत्संग भवन की आध्यात्मिक गुरु बाई अनुराग हीरानंद जी ,​विधायक- विनोद अग्रवाल ,
​नगराध्यक्ष-सचिन शेंडे, डॉ. राजेंद्र जैन, डॉ. विकास जैन, डॉ. लता जैन, डॉ. रोशन कानतोड़े, साजनदास वाधवानी, दरियानोमल आसवानी तथा नगरसेवक लोकेश (कल्लू) यादव सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Gold Rate
Aug 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,36,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

झूलेलाल जी के चरणों में अर्जी लगाओ, रास्ता मिल जाएगा!- सांसद राजेंद्र जैन
हमारे शहर की यह खूबसूरती है कि समाज सेवा या धार्मिक क्षेत्र का कोई भी काम हो, हाथ लगाओगे तो काम रुकेगा नहीं। इसका जीता-जागता उदाहरण यह सुंदर भवन है। अब तो केंद्र और राज्य में ‘डबल इंजन’ की सरकार है। सामने प्रफुल्ल पटेल जैसा पावरफुल इंजन है और पीछे से राज्यसभा में मैं बैठा हूँ… इसलिए चिंता की कोई बात नहीं , झूलेलाल धाम के विकास के लिए जो भी तय करेंगे, उसकी चिट्ठी दे देना, मैं अपने राज्यसभा कोटे से फंड जारी कर दूंगा।

Advertisement

शिविर , गरीबों के लिए संजीवनी-विधायक विनोद अग्रवाल
शिविर को भेंट देने पहुंचे विधायक विनोद अग्रवाल बोले-मानव सेवा सबसे बड़ी और सच्ची सेवा है। आज के दौर में इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंदों के लिए किसी संजीवनी की तरह काम करते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मैं आयोजकों और डॉक्टरों की इस निस्वार्थ सेवा को दिल से सलाम करता हूँ।

जनता के टैक्स का पैसा, जनता के परोपकार में- नगराध्यक्ष सचिन शेंडे
नगर परिषद की ओर से 10 लाख रुपये का फंड देने का ऐलान करते हुए नगराध्यक्ष ने कहा-“यह 10 लाख रुपये मैंने अपने घर से नहीं दिए हैं, बल्कि नगर परिषद के सभी 44 नगरसेवकों की सहमति से, आप ही के टैक्स के पैसों में से परोपकार के लिए दिए जा रहे हैं। आप सभी के आदर-सत्कार के लिए दिल से शुक्रिया।कार्यक्रम की प्रस्तावना योगेश मूलचंदानी ने रखी, कुशल मंच संचालन हरिश खत्री ने किया, जबकि अंत में सभीअतिथियों और चिकित्सकोंका आभार मनीष वाधवानी ने व्यक्त किया। आयोजन को गरिमा प्रदान करने पहुंचे अतिथियों का झूलेलाल धाम की ओर से स्मृति चिन्ह, शाल एवं श्रीफल भेंट कर भावभीना सम्मान किया गया।

ये हैं वो ‘हेल्थ वॉरियर्स’: 25 डॉक्टर्स ने दी निस्वार्थ सेवा

शिविर को सफल बनाने में गोंदिया के नामचीन हॉस्पिटल्स से आए 25 विशेषज्ञ डॉक्टरों का योगदान सराहनीय रहा जिनमें , डॉ. राजेंद्र जैन (जनरल सर्जन), डॉ. विकास जैन (यूरो व लेप्रोस्कोपिक सर्जन), डॉ. निलेश जैन (नेत्र सर्जन), डॉ. विवेक जैन (त्वचारोग तज्ञ), डॉ. लता जैन (ENT), डॉ. शेफाली जैन (स्त्रीरोग तज्ञ), डॉ. जूली जैन (बालरोग तज्ञ) , डॉ. आयुषी जैन, डॉ. अवि विनोद जैन, डॉ. राजेश खापरे, डॉ. चंद्रशेखर राणा, डॉ. पीयूष जयसवाल, डॉ. हेमल नवीन शाह, डॉ. रितिका सोनछत्रा, डॉ. कांचन भोयर।होम्योपैथिक विशेषज्ञ दल डॉ. रोशन कानतोड़, डॉ. आकृति निनावे, डॉ. लकी नागदेव, डॉ. प्राची अग्रवाल, डॉ. शीतल घालवत, डॉ. मीनल दांडेकर, डॉ. सेजल साखरे, डॉ. संस्कृती कारेमोरे और डॉ. खुशी तेजवानी ने समाज सेवा की दृष्टि से अपनी निशुल्क सेवाएं प्रदान की।

रवि आर्य

Advertisement
SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप, युवा कांग्रेस आक्रामक #vidarbhanews #nagpur #news  #nagpurnews

SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप, युवा कांग्रेस आक्रामक #vidarbhanews #nagpur #news...

बकाया बिलों को लेकर ठेकेदारों का अर्धनग्न आंदोलन #nagpurnews #andolan #newsupdate #maharashtranews

बकाया बिलों को लेकर ठेकेदारों का अर्धनग्न आंदोलन #nagpurnews #andolan #newsupdate #maharashtranews

सड़क की बदहाली पर छात्राओं की रिपोर्टिंग #maharashtranews #raigad #newsupdate #maharashtra #news

सड़क की बदहाली पर छात्राओं की रिपोर्टिंग #maharashtranews #raigad #newsupdate #maharashtra #news

महिला से बैग छीनकर भागने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार #nagpurnews #crimenews #accusedarrested

महिला से बैग छीनकर भागने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार #nagpurnews...

बावनकुळे के हाथों अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का शुभारंभ

बावनकुळे के हाथों अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का शुभारंभ

राज ठाकरे के सवाल पर रविंद्र चव्हाण ने साधी चुप्पी #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #nagpurnews

राज ठाकरे के सवाल पर रविंद्र चव्हाण ने साधी चुप्पी #vidarbhanews #nagpur...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges