Published On : Fri, May 7th, 2021

गोंदिया: अंतर्राज्यीय शराब तस्करी , 2 वाहन में लदे 30 बक्से शराब जब्त

Advertisement

नाकाबंदी दौरान पुलिस ने पकड़ी छत्तीसगढ़ भेजी जा रही शराब

गोंदिया: सरकार का खजाना खाली है लिहाजा महाराष्ट्र सरकार ने इसी बीच शराब की दुकानें खोलने की इजाजत दे दी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती देख अब आबकारी विभाग ने सावधानियों के साथ होम डिलीवरी की अनुमति दी है। क्योंकि महाराष्ट्र में निर्मित शराब की क्वालिटी उम्दा होती है इसी वजह से उसकी डिमांड पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में अधिक है इसी के चलते अंतराज्यीय शराब तस्करों ने इधर का माल उधर पहुंचाने का धंधा लॉकडाउन दौरान शुरू कर दिया है।

पूछताछ दौरान आरोपि ने महाराष्ट्र से बिना परवाना और अवैध रूप से शराब छत्तीसगढ़ के बालोद शहर में पहुंचाना स्वीकार किया है , बहरहाल पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि अन्य तस्करों के बारे में जानकारी मिल सके।

पुलिस की मानें तो पकड़ा गया आरोपी और फरार आरोपी लंबे वक्त से शराब तस्करी में शामिल थे।

Advertisement

शराब लदा वाहन छोड़ ड्राइवर भागा
अवैध धंधों के खिलाफ चिचगड़ पुलिस टीम 7 मई की दोपहर पेट्रोलिंग में जुटी थी इसी दौरान फोर व्हीलर वाहनों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य हेतु अवैध शराब की तस्करी किए जाने की पुख्ता जानकारी खबरी से मिली।

पुलिस टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला और चिचगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कुनबीटोला टी-पाईंट के निकट नाकाबंदी शुरू की इसी दौरान पुलिस को ककोड़ी गांव की ओर से एक सफेद रंग का चार चक्का वाहन आता दिखायी दिया, उक्त वाहन को रूकने का इशारा पुलिस ने किया।
पूछताछ में गाड़ी में मौजूद चालक ने अपना नाम धमेंद्र रूपराम निसाद (34 रा. पिनकपार जि. बालोद छ.ग ) तथा साथीदार का नाम- गिरधारीलाल दिनदयाल शाहू (35 रा. पिनकपार जि. बालोद) बताया।

पुलिस कार्रवाई शुरू ही थी इसी बीच एक अन्य सफेद रंग का बोलेरो वाहन भी पुलिस को आता दिखायी दिया लेकिन उक्त वाहन चालक ने पुलिस को देखते ही 100 मीटर की दूरी पर वाहन रोक दिया और गाड़ी छोड़ ड्राइवर फरार हो गया।

पंच गवाहों के समक्ष पहले वाहन (क्र. सी.जी. 08/ए.एन. 2058) की तलाशी ली गई तो गाड़ी के पीछे डाले में 19 देशी शराब के बक्से (कीमत 57 हजार रू.) लदे हुए पाए गए तथा दुसरे बोलेरो वाहन क्र. सी.जी. 07/सी.डी. 0154 की तलाशी में 11 देशी शराब की पेटियां (कीमत 33 हजार) लदी हुई थी।

इस तरह अवैध रूप से बिना परवानगी के शराब की तस्करी किए जाने का मामला पाए जाने पर 2-2 लाख रूपये मूल्य के वाहन तथा 90 हजार की शराब इस तरह कुल 4 लाख 90 हजार के माल का जब्ती पंचनामा पुलिस ने तैयार करते हुए संबंधित आरोपियों के खिलाफ चिचगड़ थाने में धारा 65 (ई), 77 (अ), 72 महाराष्ट्र दारूबंदी कायदा, सहकलम 188, 269, 270, सहकलम 51 (ब), आपत्ती व्यवस्थापन कायदा 2005 के तहत चिचगड़ थाने मेंं मामला दर्ज किया है। 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा फरार आरोपी की तलाश जारी है।

उक्त कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विश्‍व पानसरे के मार्गदर्शन में सपोनि अतुल तवाडे, पो.ना. दुर्गादास गंगापारी, पो.सि. विष्णु राठौड़, रवि जाधव, संदीप तुलावी की ओर से की गई।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.