Published On : Fri, Aug 25th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: मुझे जिम्मेदारी दी गई तो लड़ सकता हूं चुनाव – प्रफुल्ल पटेल

कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल प्रफुल्ल पटेल- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2024 में होगी एनडीए की बड़ी जीत , महाराष्ट्र में भी महायुति की सरकार बनेगी
Advertisement

गोंदिया। 24 अगस्त गुरुवार को गोंदिया दौरे पर आए राष्ट्रवादी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल कार्यकर्ता सम्मेलन में जमकर गजरे उन्होंने कहा- हम राष्ट्रवादी पार्टी हैं हम एनडीए के घटक दल हैं और हम राष्ट्रवादी ही रहेंगे ? अपनी वैचारिक शाहू फूले अंबेडकर की विचारधारा से समझौता नहीं करेंगे।

प्रदेश के 90% कार्यकर्ता आज हमारे (अजित दादा गुट ) के साथ हैं और गोंदिया भंडारा के शत प्रतिशत कार्यकर्ता हमारे दल के साथ जुड़े हुए है।
हमने यह निर्णय लेने से पहले कई पहलुओं पर विचार किया।

आज हमें कहा जाता है कि हम मूल विचारधारा के प्रवाह से बाहर हो गए। तो मैं पूछना चाहता हूं कि हम अभी प्रवाह से बाहर गए या 2019 में ही प्रवाह से बाहर हो गए थे ?

Advertisement

2019 के चुनाव में राष्ट्रवादी के 54 विधायक चुनकर आए जनता ने हमें जनादेश नहीं दिया इसलिए हमें विपक्ष में बैठना था किंतु हमने उस शिवसेना का हाथ थामा जो 25 वर्षों से भाजपा के साथ हर चुनाव में पार्टनर थी और बीजेपी के अपेक्षा ज्यादा कट्टर विचारधारा की पार्टी थी। और हमने शिवसेना के साथ गठबंधन क्यों किया ? सरकार बनाने के लिए , उसमें शामिल होने के लिए किया ? तब शरद पवार ने कहा हमें महाराष्ट्र का विकास करना है इसलिए सरकार ने शामिल होना है।उस वक्त जो निर्णय लिया गया वह गलत नहीं था तो फिर आज हमने देश और महाराष्ट्र के विकास के हित में जो निर्णय लिया वह निर्णय गलत कैसे ? दोनों तरफ.. चित भी मेरी -पट भी मेरी ऐसा नहीं हो सकता ना ? गलत है तो दोनों गलत है और सही है तो दोनों सही है। लोग कुछ भी कहें 4 दिन बोलेंगे , 10 दिन बोलेंगे लेकिन आज हमारे पास संधी है विकास करने की , हम खुद की पार्टी को और मजबूत कर सकते हैं।

आदरणीय पवार हमारे वंदनीय हैं और जिंदगी भर मेरे हृदय में रहेंगे

लोग हम पर आरोप लगाते हैं तुमने शरद पवार को छोड़ दिया ? हमारा कहना है हम शरद पवार को कभी नहीं छोड़ेंगे वो आजीवन हमारे हृदय रहेंगे यह हमारा एक राजकीय निर्णय है जो हमने लिया। हमने विनती की कि साहब तुम भी हमारे निर्णय के साथ सहमत हो जाओ वे नहीं हुए। घर में भी कई बार दो लोगों के विचारों में टकराहट निर्माण हो जाती है इसका मतलब यह नहीं कि वह अलग हो गए ?

एक तरफ मोदी है दूसरी तरफ कौन ?

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते प्रफुल्ल पटेल बोले- आज देश को स्थाई सरकार चाहिए , प्रगतिशील सरकार होनी चाहिए इसलिए किसी का नेतृत्व तो आवश्यक है। एक तरफ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए है दूसरी तरफ नेता कौन है मालूम नहीं ? मैं भी पटना की सभा में गया था , देखा एक ही मकसद है विपक्षी नेताओं का खाली नरेंद्र मोदी नहीं चाहिए बाकी कोई मतलब नहीं ? एक आदमी को कुर्सी से हटाना है इसलिए इककठे हो जाओ ।
चलो हटा दिया फिर इस देश में पर्याय और देश का भविष्य क्या होगा ? इस बात का कोई जवाब नहीं। हटाएंगे और दूसरे दिन कुत्ते बिल्ली की तरह झगड़ा करेंगे।

उम्मीदवार वोट तो ले लेते हैं फिर क्या बाबा जी का ठेंगा ?

प्रफुल्ल पटेल ने इशारों इशारों में गोंदिया भंडारा संसदीय क्षेत्र के नेतृत्व पर प्रहार करते कहा- मतदाता अच्छे लोगों को वोट देना भूल जाते हैं इसलिए गोंदिया भंडारा जिले का विकास रुक जाता है।
अच्छे उम्मीदवार को दरकिनार कर जब वोटर जाति-पाति के बहाव में आकर निर्णय लेते हैं इसलिए विकास की गति थम जाती है।

प्रफुल्ल पटेल ने कहा ऐसा नहीं है कि क्षेत्र के लोग मुझे वोट नहीं देते ? लेकिन दो-तीन बार गलती की है। इलेक्शन आया कि मैं फलाना हूं ढिकाना हूं मुझे वोट दो ? वोट तो ले लिया, फिर क्या बाबा जी का ठेंगा ?

गोंदिया के बिरसी एयरपोर्ट से नियमित हवाई सेवा शुरू करना यह कोई बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है इससे बड़े मुद्दे हैं उद्योग के , सिंचाई के , रोजगार के जिन्हें आगे जाकर हल करने के लिए सक्षम नेतृत्व की जरूरत है।

मैं यह नहीं कहता कि मैं चुनाव नहीं लडूंगा , अभी तो मैं 2028 तक राज्यसभा में हूं लेकिन अगर मुझे मौका मिला तो मैं सदैव तत्पर हूं।

पत्रकारों से बेबाक चर्चा करते प्रफुल्ल पटेल ने कहा

लोकसभा विधानसभा के सीटों को लेकर अभी तक राज्य पर कोई चर्चा नहीं हुई है। शिंदे- फडणवीस- अजित दादा तीनों पार्टियों के नेता बैठकर जिसकी जहां ताकत अधिक है उसे हिसाब से उम्मीदवार तय किए जाएंगे। हमने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए में शामिल होने का निर्णय देश और राज्य हित में लिया है।

खासदार के लिए मैं तैयार हूं मित्र पक्ष के साथ मिलकर ही कोई सामूहिक निर्णय होगा , मैं गोंदिया भंडारा सीट की मांग करूंगा ऐसा नहीं है , समझो कि मुझे जवाबदारी दी गई कि तुम चुनाव लड़ो ? तो मैं उसके लिए सदैव तैयार हूं इसका अर्थ यह नहीं कि मैं चुनाव लड़ूंगा ही ?

एक सवाल के जवाब में प्रफुल्ल पटेल ने कहा- आदरणीय पवार हमारे वंदनीय है और जिंदगी भर मेरे हृदय में रहेंगे , राजकीय निर्णय लेने में अजीत पवार और मेरी भूमिका थी इसका अर्थ यह नहीं कि हमारे नेता से हम दूर हो गए हैं।

जयंत पाटिल के संभावित प्रवेश की खबरों पर प्रफुल्ल पटेल ने कहा- जयंत पाटील आज हमारे साथ नहीं है कल वो क्या निर्णय लेते हैं इस पर कुछ टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

भाजपा और हमने एक दूसरे का साथ देने का निर्णय लिया है , हम एनडीए में शामिल हुए हैं , प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम काम कर रहे हैं निश्चित आने वाले समय में एनडीए की बड़ी जीत होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे महाराष्ट्र में भी महायुति की सरकार 2024 में विजयी होगी इस बात की हमें पूर्ण उम्मीद है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.