Published On : Mon, May 18th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: हाई-प्रोफाइल जुआ रेड , 52 पत्तों पर किस्मत की बाजी लगा रहे 9 रईसजादों से 6.70 लाख का माल जब्त

जंगल में 'अमंगल' जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, सरगना विजय मडावी पर भी केस दर्ज

गोंदिया। गोंदिया जिले की लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) ने अवैध धंधों के खिलाफ अब तक की सबसे धांसू और बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के कड़े निर्देशों पर एलसीबी की टीम ने देवरी तहसील के जमनापुर के झाड़ीदार जंगलों में चल रहे एक बड़े जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया है। खबरी से मिली सटीक और गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर 52 पत्तों पर किस्मत की बाजी लगा रहे 9 रईसजादों को रंगेहाथ दबोच लिया। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नगदी, चमचमाती गाड़ियां और महंगे मोबाइल फोन सहित कुल 6,70,270 रुपये का माल जब्त कर जुआरियों के सिंडिकेट को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।

खबरी का ‘सटीक इनपुट’ और ‘कमांडो का एक्शन’
दरअसल, रविवार 17 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे और अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा (LCB) की टीम जिले में अवैध धंधों पर नकेल कसने के लिए पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान टीम को ‘खास खबरी’ से पुख्ता सूचना मिली कि देवरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जमनापुर के घने और झाड़ीदार जंगल में कुछ लोग पैसों की भारी-भरकम बाजी लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं।

Gold Rate
May 14- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 159,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,70,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सूचना मिलते ही एलसीबी गोंदिया की टीम ने बिना वक्त गंवाए जमनापुर के जंगलों में अचानक दबिश (रेड) दे दी। जंगल के बीचों-बीच युवकों का एक बड़ा झुंड घेरा बनाकर बैठा था। जैसे ही पुलिस की टीम झाड़ियों को चीरते हुए सामने आई, जुआरियों में हड़कंप मच गया। आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस जवानों ने चारों तरफ से घेराबंदी कर 9 आरोपियों को मौके पर ही धर दबोचा।

जुआ के 9 ‘शौकीन’ पहुंचे सलाखों के पीछे

पकड़े गए आरोपी देवरी से लेकर पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ तक के रहने वाले हैं जिसमें नदीम नईम शेख (उम्र 46 वर्ष, निवासी देवरी) ,अविनाशसिंह श्रीसंत बहादूर (उम्र 38 वर्ष, निवासी बामणी चारभाटा, छत्तीसगढ़) , राजेश ज्ञानीराम पटले (उम्र 32 वर्ष, निवासी कन्हाळगांव, देवरी), सज्जाद शफी पठाण (उम्र 34 वर्ष, निवासी साखरीटोला, सालेकसा) , बालदीपसिंह निर्मलसिंह खानूजा (उम्र 34 वर्ष, निवासी देवरी), जागेश्वर धनलाल कुत्तीर (उम्र 41 वर्ष, निवासी मुल्ला त.देवरी) , प्रतिमोल सुरेश डोंगरे (उम्र 21 वर्ष, निवासी सिंधीबीरी, देवरी) जसविंदसिंग जोगेंद्रसिंग भाटिया (उम्र 55 वर्ष, निवासी देवरी) ,सपुरणसिंग अवतारसिंग भाटिया (उम्र 65 वर्ष, निवासी देवरी) का समावेश है।

बरामदगी का पूरा हिसाब-किताब
पुलिस ने जब मौके पर आरोपियों की तलाशी ली, तो उनके पास से जुआ और ऐश-ओ-आराम का भारी सामान बरामद हुआ जिसमें
नकद राशि 1,26,850 (एक लाख छब्बीस हजार आठ सौ पचास रुपये ) , 4 मोटरसाइकिल , 11 एंड्रॉइड स्मार्टफोन , ताश के 52 पत्ते की गड्डियां और दरी चद्दर सहित अन्य जुआ सामग्री , इस तरह कुल 6,70,270 का माल पुलिस ने सीज किया।

मास्टरमाइंड विजय फरार, तलाश जारी
पुलिस द्वारा कड़ाई से की गई पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस पूरे जुआ फड़ का मुख्य संचालक (ऑपरेटर) विजय मडावी (निवासी -देवरी ) है, जो पर्दे के पीछे से इस पूरे काले कारोबार को चला रहा था। पुलिस ने अब विजय मडावी को भी इस केस में सह-आरोपी बनाया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया है।

बहरहाल पुलिस में कानून का तगड़ा शिकंजा कसते हुए

देवरी पुलिस थाने में सभी 9 आरोपियों सहित मुख्य संचालक विजय मडावी के खिलाफ अपराध क्रमांक 191/2026 के तहत महाराष्ट्र (मुंबई) जुआ प्रतिबंधक अधिनियम 1887 की धारा 12(अ) के अंतर्गत संगीन मामला दर्ज किया गया है ।

इस बड़ी और कामयाब रेड को पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे एवं अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के मार्गदर्शन में, LCB पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।

पोहवा तुलसीदास लुटे, दिक्षीतकुमार दमाहे, संजय चौहान, प्रकाश गायधने, सुबोध बिसेन, इंद्रजीत बिसेन, भोजराज बहेकार, पुलिस सिपाहीपाई सुनील डहाके, राकेश इंदूरकर, छगन विठ्ठले तथा एलसीबी की पूरी टीम ने इस संयुक्त कार्रवाई को सफल बनाया। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले के सटोरियों और अवैध धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement