-मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर किसानों को राहत देने की मांग की

गोंदिया: वर्तमान में समूचे भारत देश सहित महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण (कोविड-19) के मामलों से जहां स्थिति नियंत्रण में नही हैं, वही बढ़ती रोगियों और मौत के बढ़ते आकड़ो से दहशत का वातावरण निर्माण हो गया है।
राज्य में लॉक डाउन, बंद की इस स्थिति के चलते राज्य के पूर्वी क्षेत्र के धान उत्पादक गोंदिया, भण्डारा जिले में किसानों की स्थिति विकट व संकट में है। प्रतिबंधात्मक उपाय योजना अधिनियम के तहत बंद के कारण शासकीय कर्मचारी भी कम कर दिए गए, जिस कारण किसानों का संकलन किया हुआ धान जहां का वही पड़ा हुआ है। शासन स्तर पर किसानों के धान को उठाने की तिथि 31मार्च करने से वो संकट में आ गए है।
पूर्व राज्य मंत्री व भंडारा-गोंदिया क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य डॉ. परिणय फुके ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर किसानों के धान उठाने की व कर्ज वापसी की तिथि को वर्तमान हालतों को देखकर आगे बढ़ाने की मांग कर सकारत्मक निर्णय लेने की विनती की है।
रवि आर्य
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...





