Published On : Fri, Mar 27th, 2020

Video: नागपुर में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों को लेकर अफवाह फैलाने वाले 3 गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर: नागपुर में 59 कोरोना पाजीटिव पाए जाने व 200 से अधिक मरीज मिलने की अफवाह फैलानेवाले 3 लोगों को शहर पुलिस की साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 23 मार्वीच को डियो क्लिप के माध्यम से फेक जानकारी वायरल की थी। यह भी दावा किया था कि नागपुर में निगेटिव पाये जानेवाले मरीज मुंबई में पाजीटिव पाये जा रहे हैं। यहां की स्वास्थ्य सेवा पर सवाल उठाया था। साथ ही यह भी कहा था कि यहां डाक्टर भी सुरक्षित नहीं है। मेडिकल अस्पताल के एक डाक्टर को पाजीटिव बताया गया था। सोशल मीडिया पर इस आडियो को लेकर काफी चर्चा थी।

आयुक्त ने तुुरंत लिया एक्शन

Gold Rate
June 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,24,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

लोगों में भय का वातावरण बन रहा था। इस पर मनपा आयुक्त तुकाराम मुंढे ने तत्काल खुलासा किया था कि आडिया संवाद सही नहीं है। आरोपियों में जय गुप्ता 37, अमित पारधी 38 व दिव्यांशु मिश्रा 33 शामिल है। पता चला है कि जो आडियो क्लिप वायरल हुआ है वह गुप्ता व पारधी के बीच संवाद का है। आडियो में 4.52 मिनट तक बातचीत की जा रही है। उसमें यह भी कहा गया था कि मेडिकल अस्पताल के डाक्टर कमलेश को पाजीटिव पाए जाने के बाद वेंटिलेटर पर रखा गयाहै। नितीन नाम के एक नेता के नाम का भी जिक्र किया गया। पालकमंत्री नितीन राऊत जिले में प्रशासनिक व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैँ। ऐसे में क्लिप सुनकर लोगों को लग रहा था कि जो कहा जा रहा है वह सही है।

Advertisement

पुलिस सूत्र के अनुसार बिजनेसमेन गुप्ता क्लब संचालक भी हैं। इस मामले में पारधी को मास्टरमाइंड माना जा रहा है। उसने मिश्रा को क्लिप भेजी भी। मिश्रा , सुयोगनगर अजनी में रहता है। गुप्ता कामठी रोड पर आटोमोटिव चौक के पास रहता है। साइबर सेल की टीम ने 35 लोगों से पूछताछ की थी। कई लोगों ने इस क्लिप के बारे में साइबर सेल से शिकायत की थी। साइबर सेल के उपनिरीक्षक विशाल माने, केशव वाघ व अश्विनी जगताप ने मामले का खुलासा किया। पुलिस आयुक्त भूषणकुमार उपाध्याय,सह आयुक्त रवींद्र कदम, अपर आयुक्त क्राइम ब्रांच नीलेश भरणे, उपायुक्त श्वेता खेडकर ने मार्गदर्शन किया।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime #accusedarrested #newsupdate #news

नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime...

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ फरार #nagpurnews #crime #stolen #mobile #news

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate  #maharashtranews #maharashtra #top #top10

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate #Crime #LatestNews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges