Published On : Fri, Jun 11th, 2021

गोंदिया: मोबाइल को लेकर हुए फसाद में ‘ दोस्त द्वारा दोस्त का कत्ल ‘

Advertisement

दूध डेयरी के पास मिला शव, फरार आरोपी को खोज रही पुलिस

गोंदिया : शहर के पुनाटोली इलाके के निवासी दो दोस्तों में मोबाइल को लेकर इतना विवाद बढ़ गया कि दोस्ती, दुश्मनी में बदल गई और इसके बाद संदिग्ध आरोपी ने बबलू कादिर कुरैशी नामक शख्स की निर्मम हत्या कर दी।

Gold Rate
Feb 24rd, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 160,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,49,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,66,300 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया , रामनगर पुलिस फरार संदिग्ध आरोपी की शिद्दत से तलाश में जुटी है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक और संदिग्ध आरोपी की आपस में दोस्ती थी तथा आरोपी ने मृतक का मोबाइल लिया था इस कारण से दोनों के बीच आपसी रंजिश शुरू हुई।

बुधवार 9 जून की रात 10:00 बजे रेलटोली के गुर्जर क्षत्रीय समाजवाड़ी के पीछे स्थित किसान डेयरी के सामने मोबाइल के विवाद को लेकर दोनों युवकों के बीच झगड़ा हुआ था।

इसी फसाद को लेकर आरोपी ने सुना मौका मिलते ही 9 जून रात 12:00 बजे से 10 जून गुरुवार सुबह 6:30 बजे के दौरान बबलू कुरैशी नामक 35 वर्षीय युवक के सिर पर नुकीले पत्थर से हमला करते हुए उसकी हत्या कर दी।

सुबह सवेरे रेलटोली के गुर्जर क्षत्रिय समाज वाड़ी के पीछे, पुनाटोली इलाके में स्थित किसान दूध डेयरी के पास खून सनी लाश दिखाई देने पर इलाके के बाशिंदों ने रामनगर पुलिस को वारदात की जानकारी दी जिसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे के मार्गदर्शन तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी जगदीश पांडे , रामनगर थाना पुलिस निरीक्षक प्रमोद घोंगे के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई ।

समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है ।

बहरहाल फरार संदिग्ध आरोपी के खिलाफ धारा 302 का जुर्म दर्ज कर लिया गया है , मामले की जांच मैं पुलिस जुटी है।

रवि आर्य

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement