Published On : Sat, Sep 5th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: मजबूत लोकतंत्र का फॉर्मूला , जब… कलम आईना भी दिखाए और समाधान भी दे- सांसद राजेंद्र जैन

प्रेस ट्रस्ट के मंच से गूंजा निष्पक्ष कलम का संकल्प , जमीनी हीरों के सिर सज़ा सम्मान का ताज़
Advertisement

गोंदिया: मजबूत लोकतंत्र का फॉर्मूला , जब… कलम आईना भी दिखाए और समाधान भी दे- सांसद राजेंद्र जैनगोंदिया। लोकतंत्र को जिंदा, मजबूत और जनोन्मुख बनाए रखने में सकारात्मक पत्रकारिता और रचनात्मक सोच की भूमिका सबसे अहम है। सियासत और समाज तभी सही दिशा में आगे बढ़ सकते हैं, जब कलम का इस्तेमाल समाज निर्माण के लिए हो, विध्वंस के लिए नहीं।

गोंदिया: मजबूत लोकतंत्र का फॉर्मूला , जब… कलम आईना भी दिखाए और समाधान भी दे- सांसद राजेंद्र जैनयह बेबाक विचार राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन ने प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया के 11वें स्थापना दिवस समारोह में व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि समाज में चुपचाप बदलाव की इबारत लिखने वाले जमीनी नायकों को तलाशना और उन असली हीरों को मंच पर सम्मानित करना निश्चित रूप से गौरव की बात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे हमेशा निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता के साथ खड़े रहेंगे। सांसद जैन ने अपने संबोधन में कहा कि वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल और वे स्वयं हमेशा ऐसी पत्रकारिता के मजबूत पैरोकार रहे हैं, जो समाज को केवल आईना ही न दिखाए, बल्कि समस्याओं के समाधान का रास्ता भी सुझाए।वरिष्ठ पत्रकार भगत ठकरानी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करते हुए सांसद जैन ने कहा कि दशकों तक बिना किसी निजी स्वार्थ के सकारात्मक पत्रकारिता की अलख जगाए रखना अपने आप में एक बड़ी मिसाल है।

मंच पर दिखी सियासत, खाकी और प्रशासन की जुगलबंदी

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

समारोह में गोंदिया के शीर्ष प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा गणमान्यों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और खास बना दिया। गोंदिया नगर परिषद अध्यक्ष सचिन शेंडे ने कहा कि शहर की तस्वीर बदलने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और मीडिया का त्रिवेणी संगम जरूरी है।

गोंदिया: मजबूत लोकतंत्र का फॉर्मूला , जब… कलम आईना भी दिखाए और समाधान भी दे- सांसद राजेंद्र जैनउन्होंने शहर की सड़कों के गड्ढों, अतिक्रमण और लावारिस मवेशियों जैसी समस्याओं का उल्लेख करते हुए इन पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Advertisement

वहीं, जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे ने गोंदिया जिले को सकारात्मक रिपोर्टिंग का रोल मॉडल बताते हुए कहा कि जब खाकी और कलम तालमेल के साथ काम करते हैं, तो अपराध पर लगाम लगाने के साथ समाज में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत होता है।

गोंदिया: मजबूत लोकतंत्र का फॉर्मूला , जब… कलम आईना भी दिखाए और समाधान भी दे- सांसद राजेंद्र जैनअपर जिलाधिकारी अभिजीत घोरपड़े और एसडीपीओ दिनेशचंद्र शुक्ला ने भी सकारात्मक पत्रकारिता , सुरक्षित समाज और बेहतर विकास के लिए प्रशासन, पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय को अनिवार्य बताया।

बड़ी स्क्रीन पर दिखी संघर्ष की कहानी, तालियों से गूंज उठा सभागार

कार्यक्रम की सबसे अनोखी और भावुक कड़ी रही सम्मानित हस्तियों के जीवन पर तैयार की गई डिजिटल रील्स की प्रस्तुति रहीं । जैसे ही बड़ी स्क्रीन पर समाजसेवियों, डॉक्टरों, शिक्षक- अधिकारी और योग प्रशिक्षक के संघर्ष एवं उपलब्धियों की यात्रा सामने आई, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस मौके पर प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए नेपाल आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए 11 हजार रुपये की आर्थिक मदद का चेक भी सौंपा।

इन जमीनी नायकों के सिर सजा सम्मान का ताज़

समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शख्सियतों और संस्था को सम्मानित किया गया।लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान (वरिष्ठ पत्रकार) भगत ठकरानी इन्हें प्रदान किया गया। रणजीतभाई जसानी स्मृति समाज सेवा रत्न से प्रख्यात समाजसेवी दुलीचंद बुध्दे सम्मानित हुए।

स्व. प्राचार्य योगेश नासरे विशेष सेवा सम्मान से वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर जोशी सम्मानित हुए।

रामदेव जायसवाल स्मृति साहित्य रत्न से साहित्यकार प्रो. सत्यनारायण यदुवंशी पुरस्कृत हुए।स्व. रामकिशोर कटकवार स्मृति सम्मान से जिला योजना अधिकारी डॉ. रूपेशकुमार राऊत नवाजे गए। स्व. मोहनलाल चांडक स्मृति कृषि रत्न अवॉर्ड प्रगतिशील किसान दादा फुंडे इन्हें प्रदान किया गया।
सहयोग संस्था शिक्षारत्न सम्मान से आदर्श शिक्षक नरेंद्र गौतम सम्मानित हुए।

स्व. दीपम पटेल मेमोरियल योगरत्न अवॉर्ड से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने वाली योग प्रशिक्षक श्रीमती दिव्या नितिन भोजवानी सम्मानित हुई। स्व. रूपनारायण झा स्मृति विशेष सम्मान से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत वृक्षधरा फाउंडेशन स सम्मानित किया गया।

11 साल की निष्पक्ष पत्रकारिता का जश्न

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया के अध्यक्ष अपूर्व मेठी ने की। उन्होंने संस्था के 11 वर्षों के निष्पक्ष पत्रकारिता के सफर पर प्रकाश डालते हुए इसके उद्देश्य और उपलब्धियों को सामने रखा। प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया के सचिव रवि आर्य ने प्रस्तावना में पत्रकारिता के बदलते दौर की चुनौतियों, निष्पक्ष लेखनी की जिम्मेदारी और प्रिंट मीडिया की मजबूत साख पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का प्रभावी संचालन प्रेस ट्रस्ट के उपाध्यक्ष जयंत शुक्ला ने बखूबी किया।
सत्कारमूर्तियों को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न, प्रमाणपत्र और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारिणी सदस्य अंकुश गुंडावार, कपिल केकत, हरींद्र मेठी, आशीष वर्मा, संजीव बापट, जाहिद खान, मुकेश शर्मा, राजन चौबे, नरेश रहिले , योगेश राऊत, रवींद्र तुरकर, राहुल जोशी, मनोज ताजने आदि ने अथक परिश्रम किया।

इन गणमान्यों की रही विशेष उपस्थिति

होटल जिंजर (गेट वे ) में आयोजित कार्यक्रम में
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी विजय अवधने, उपविभागीय अधिकारी चंद्रभान खंडाईत, तहसीलदार धनंजय देशमुख, जिला शल्य चिकित्सक डॉ. पुरुषोत्तम पटले, वरिष्ठ साहित्यकार एड. लखनसिंह कटरे, नारायण जम्ईवार, डॉ. माधुरी नासरे, जे.के. लोखंडे, डॉ. दिलीप संघी, दिलीप जैन, चंद्रकांत खंडेलवाल, अतुल दुबे, रोशन जायसवाल, जयदीप जसानी, डॉ. नीरज कटकवार, रोहित झा, भालचंद्र ठाकुर, अभय सावंत, विजय बाहेकर, विजय अग्रवाल, राजेश कनौजिया, प्रो. नीलेश चौबे, सहायक जिला सूचना अधिकारी के.के. गजभिये, छैलबिहारी अग्रवाल, नगरसेवक- लोकेश कल्लू यादव, पूर्व न.प अध्यक्ष कशिश जायसवाल, पुर्व नगर सेवक शकील मंसूरी, सावन बाहेकर, नीलेश कोठारी, रामदास बोरकर, अजय शामका, अमित मुंदड़ा, सागर चौहान, दिनेश ऊके, संजीव राय, रितेश अग्रवाल, अपूर्व अग्रवाल, सुषमा यदुवंशी, विजय अग्रवाल, संजीव खंडेलवाल, हर्षल पवार सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.