Published On : Tue, Aug 16th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: बाढ़ से बिगड़े हालात, 150 लोगों को सुरक्षित बचाया

Advertisement

भारी बारिश से बेघर हुए लोगों को NDRF ने रेस्क्यू कर सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया

गोंदिया: जिले में गत 3 दिनों से लगातार जारी आंधी और बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हैं । कई गांव जलमग्न हो गए हैं , कच्चे मकान ढह चुके हैं, मवेशी तेज बहाव में बह चुके , सड़कें दरिया बन गई हैं और शहर के निचले इलाकों की बस्तियों के घरों और दुकानों में पानी भरने से लोगों को भारी परेशानी के साथ आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बारिश के दौरान चुलबंद नदी , इटियाडोह जलाशय , बाघ नदी , वैनगंगा नदी , नवेगांव बांध का जलस्तर बढ़ने से वो ओवरफ्लो हो चुके हैं ।

बारिश के दौरान गोंदिया , सालेकसा , सड़क अर्जुनी , अर्जुनी मोरगांव तहसील से 150 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

भारी बारिश को देखते हुए उफनते नदी, तालाब, जलाशय , झरनों की ओर एनडीआरएफ की टीमों को फील्ड में भेजा गया है तथा आपदा प्रबंधन विभाग ने बाढ़ में फंसे लोगों को मोटर बोट, लाइफ जैकेट की मदद से सुरक्षित निकाल कर उन्हें अस्थाई निवास कैंपों में पहुंचाया गया जहां उनके खाने-पीने और बिछाने ओड़ने की व्यवस्था की गई है।

Advertisement

आज मंगलवार को भी कई इलाकों में बादलों की काली घटाएं छाई हुई हैं कुछ इलाकों में रुक-रुक कर तो कई जगह भारी बारिश की संभावना है इसको लेकर मौसम विभाग और जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी करते सैलानियों से बांध ,तालाब, नदी, नाले ,झरनों से दूरी बनाए रखने का अनुरोध किया है।

गड्ढो में पानी, सड़कों की सूरत बिगड़ी
गत 3 दिनों से जारी बरसात ने गांव से शहरों को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों के साथ ही संपर्क मार्गों की सूरत बिगाड़ दी है।
भीषण बारिश से जहां सर के तालाब में तब्दील हो गई है वहीं अनेक स्थानों पर सड़कें जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।
गड्ढों में पानी भरने से ग्रामीण इलाकों के रास्तों में कीचड़ हो गया है इसके चलते वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जलभराव और कीचड़ फैलने से आवागमन करने वालों को फजीहत उठानी पड़ रही है। कीचड़ के बीच से तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने के दौरान पैदल आवागमन करने वालों पर गंदे पानी के छींटे पड़ रहे हैं। गोंदिया शहर में भी कई सड़क मार्ग की हालत , बदहाल बनी हुई है। बारिश का पानी सड़कों पर भरा रहने से गड्ढों के गहराई का पता नहीं चल पाता जिससे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है।

*बाघ नदी ,चुलबंद नदी , वैनगंगा नदी , इटियाडोह जलाशय, नवेगांव बांध ओवर फ्लो*

जिले के प्रमुख जलाशय नवेगांव बांध, इटियाडोह डैम , वैनगंगा नदी, बाघ नदी खतरे के निशान के ऊपर ओवर फ्लो होकर बह रही है।
गत 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो तहसील स्तर पर गोंदिया में 15.4 मिमी, आमगांव- 25.4 मिमी, तिरोड़ा- 24.9 मिमी, गोरेगांव- 25.7 मिमी, सालेकसा- 22.3 मिमी, देवरी- 34.5 मिमी, अर्जुनी मोरगांव- 38 मिमी तथा सड़क अर्जुनी में 27.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर बह रहे है तथा प्रमुख जलाशय लबालब हो चुके है लिहाजा इन जलाशयों के गेट समय-समय पर खोले जा रहे है।
आज मंगलवार 16 अगस्त के सुबह सिरपुरबांध के 7 गेट 0.6 मि. खोलकर 326 क्युमेस पानी छोड़ा गया, कालीसराड़ डैम के 4 गेट खोले गए जिनसे कुल 102.26 क्युमेंस पानी की निकासी की गई।

पुजारीटोला डैम के 13 गेट खोलकर 857 क्युपेस पानी की निकासी गई है, साथ ही बावनथड़ी के भी 4 गेट खोलकर 357.55 क्युमेस पानी छोड़ा गया है। मौजुदा समय में पुजारीटोला जलाशय में 77.71 प्रतिशत पानी संग्रहित है। इटियाडोह जलाशय शतप्रतिशत लबालब है, शिरपुर जलाशय-81.82%, कालीसराड-76.76%, संजय सरोवर-74.02%, बावनथड़ी- 78.94 % जल संग्रहित है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.