Published On : Tue, Aug 16th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

ताजुल औलिया मदरसा मस्जिद में ध्वजारोहण

Advertisement

नागपुर – महादुला कोराडी के ताजुल औलिया मदरसा-मस्जिद के तत्वावधान मे 75 वां स्वतंत्रता दिवस उल्हासके साथ मनाया गया। ध्वजारोहण नगराध्यक्ष श्री राजेश भाई रंगारी के हाथों सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर ताजुल औलिया मदरसा मस्जिद के सभी पदाधिकारियों,संचालक सदस्यों और मुश्लिम छात्रों एवं नमाज़ियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। मुख्य अतिथि के रूप में नगराध्यक्ष राजेश रंगारी ने देश और समाज की एकता-अखंडता के लिए एक जुटता पर जोर देते हुए सभी को मुबारकबाद दिया।

इस मौके पर ईमाम साहब मेहरवान.कलाम आज़ाद के हाथों अतिथियों का स्वागत किया गया। मस्जिद मदरसा कमेठी अध्यक्ष मुन्नाभाई कुरैशी, , युनुश खान, इरफान शेख,फैजान खान,अफरोज खान,रिज्जू कुरैशी, झुलकार शेख,झिसान शेख़,उमर कुरैशी इत्यादि अनेक मुश्लिम बंधुओं ने कार्यक्रम में बढचढकर हिस्सा लिया,इस मौके पर हाजी शेख न्याज भाई,हाजी खलील भाई कुरैशी, ख्वाजा मिंया शेख, सिकंदर शेख इत्यादी ने मस्जिद मदरसा कमेठी एवं नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस उपलक्ष्य मे मुबारकवाद दिया

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.